अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध विहार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध विहार उत्तर प्रदेश राज्य के आज़मगढ़ जनपद में जिला मुख्यालय से लगभग 34 किमी० की दूरी पर गोठांव नामक ग्राम/नगर में स्थित है।यह स्थान पूर्वी उत्तर प्रदेश के बौद्धों का प्रमुख केंद्र है। यह बुद्ध विहार बौद्ध आचार्य चन्द्रजीत गौतम द्वारा स्थापित है। आचार्य चन्द्रजीत गौतम ने धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अतुलनीय कार्य किया है। आचार्य के व्यक्तिगत स्वभाव और निष्ठावान व्यक्तित्व के कारण इस विहार पर अनेक प्रान्तों के अतिरिक्त अनेक विदेशी भी आते हैं उदाहरण के लिए वर्मा, थाईलैंड, श्रीलंका, कोरिया आदि देशों के बौद्ध भिक्खु/उपासक आदि अपनी गरिमामय उपस्थिति दे चुके हैं। इस विहार में वर्मी बौद्ध भिक्खु द्वारा भेंट की गयी एक वर्मी शैली में बुद्ध की प्रतिमा भी स्थापित है।