वर्मा
वर्मा (अंग्रेजी: Varma, (अन्य नाम) वर्मन या बर्मन) हिन्दू धर्म का एक जाति सूचक उपनाम है जिसे वर्तमान भारतवर्ष एवं दक्षिण पूर्व एशिया में निवास करने वाले सभी हिन्दू अपने नाम के आगे गर्व से लिखते हैं। मुख्यत: क्षत्रिय वर्ण से उत्पन्न जाति के लोग ही वर्मा लिखते हैं परन्तु आधुनिकता के इस दौर में अन्य जातियों के लोग भी इस उपनाम को अपने नाम के आगे लगाने लगे हैं।
अनुक्रम |
पारम्परिक प्रयोग [संपादित करें]
वर्मा व इसके अन्य समानार्थक उपनाम का शाब्दिक अर्थ है ढाल या सुरक्षा। अत: इस उपनाम को युद्ध में भाग लेने वाले क्षत्रिय या राजपूत ही प्राय: प्रयोग करते थे।[1] हालांकि उड़ीसा प्रान्त में रहने वाले कुछ ब्राह्मण वर्ण के लोग भी, यह जानते हुए भी कि यह उपनाम क्षत्रियों के लिये ही निर्धारित है, अपने नाम के आगे वर्मा, वर्मन या बर्मन लगाते हैं।[2]
आधुनिक युग में [संपादित करें]
जो संभ्रान्त या उल्लेखनीय लोग (स्त्री अथवा पुरुष) अपने नाम के आगे वर्मा, वर्मन अथवा बर्मन उपनाम लिखते हैं उनमें से कुछेक के नाम यहाँ दिये जा रहे हैं।
त्रिपुरा के देवबर्मन [संपादित करें]
- सचिन देव बर्मन - त्रिपुरा के शाही परिवार से सम्बन्धित गायक व संगीतकार
- राहुल देव बर्मन - भारतीय गायक व संगीतकार (सचिन देव बर्मन के पुत्र)
- सोमदेव देवबर्मन - भारतीय टेनिस खिलाड़ी
त्रावणकोर के वर्मा [संपादित करें]
- राजा रवि वर्मा - त्रावणकोर के सुप्रसिद्ध चित्रकार
- मार्ताण्ड वर्मा - आधुनिक त्रावणकोर के निर्माता जिनपर मलयालम भाषा में मार्ताण्ड वर्मा (उपन्यास) लिखा गया।
अन्य वर्मा [संपादित करें]
- रामकुमार वर्मा - हिन्दी के एक प्रमुख लेखक डॉ० रामकुमार वर्मा
- राम गोपाल वर्मा - भारतीय फिल्म निर्देशक
- महादेवी वर्मा - सुप्रसिद्ध छायावादी कवियत्री
- देवेन वर्मा - भारतीय फिल्म अभिनेता
- निर्मल वर्मा - सुप्रसिद्ध लेखक
- मदनलाल वर्मा 'क्रान्त' - कवि, लेखक व समीक्षक
सन्दर्भ [संपादित करें]
- ↑ Walker, Benjamin. The Hindu World: An Encyclopedic Survey of Hinduism. New York: Frederick Praeger, 1968.
- ↑ Sah, Ayodhya Prasad (1976). Life in mediæval Orissa, cir. A.D. 600-1200. Chaukhambha Orientalia. प॰ 123. http://books.google.com/books?id=Z8QBAAAAMAAJ&q=Varma++title&dq=Varma++title&lr=&pgis=1.