सदस्य वार्ता:Sushil Kumar Verma ddu
विषय जोड़ें
प्रस्तावना
Sushil Kumar Verma ddu जी इस समय आप विकिमीडिया फाउण्डेशन की परियोजना हिन्दी विकिपीडिया पर हैं। हिन्दी विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोष है, जो ज्ञान को बाँटने एवं उसका प्रसार करने में विश्वास रखने वाले दुनिया भर के योगदानकर्ताओं द्वारा लिखा जाता है। इस समय इस परियोजना में 8,13,912 पंजीकृत सदस्य हैं। हमें खुशी है कि आप भी इनमें से एक हैं। विकिपीडिया से सम्बन्धित कई प्रश्नों के उत्तर आप को अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों में मिल जायेंगे। हमें आशा है आप इस परियोजना में नियमित रूप से शामिल होकर हिन्दी भाषा में ज्ञान को संरक्षित करने में सहायक होंगें। धन्यवाद।
विकिनीतियाँ, नियम एवं सावधानियाँ
विकिपीडिया के सारे नीति-नियमों का सार इसके पाँच स्तंभों में है। इसके अलावा कुछ मुख्य ध्यान रखने हेतु बिन्दु निम्नलिखित हैं:
|
विकिपीडिया में कैसे योगदान करें?
विकिपीडिया में योगदान देने के कई तरीके हैं। आप किसी भी विषय पर लेख बनाना शुरू कर सकते हैं। यदि उस विषय पर पहले से लेख बना हुआ है, तो आप उस में कुछ और जानकारी जोड़ सकते हैं। आप पूर्व बने हुए लेखों की भाषा सुधार सकते हैं। आप उसके प्रस्तुतीकरण को अधिक स्पष्ट और ज्ञानकोश के अनुरूप बना सकते हैं। आप उसमें साँचे, संदर्भ, श्रेणियाँ, चित्र आदि जोड़ सकते हैं। योगदान से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कड़ियाँ निम्नलिखित हैं:
अन्य रोचक कड़ियाँ
| |
(यदि आपको किसी भी तरह की सहायता चाहिए तो विकिपीडिया:चौपाल पर चर्चा करें। आशा है कि आपको विकिपीडिया पर आनंद आएगा और आप विकिपीडिया के सक्रिय सदस्य बने रहेंगे!) |
-- नया सदस्य सन्देश (वार्ता) 11:23, 18 नवम्बर 2017 (UTC)जनसंख्या बनाम कुपोषण, गरीबी, बेरोजगारी
वर्तमान समय में देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होती है, पर इस सब के बीच बुनियादी मुद्दों पर बातचीत जरूरी है। बेरोजगारी, गरीबी, कुपोषण जैसे मुद्दों के अंत में निष्कर्ष निकलता है कि जनसंख्या पर नियंत्रण जरूरी है, जो इन सबकी जड़ है। हम पूरे विश्व में गर्व से कहते हैं कि भारत युवाओं का देश है। लेकिन मौजूदा समय में बड़ी चुनौती यह है कि युवाओं की शक्ति का सही इस्तेमाल कैसे हो, इसके लिए युवाओं में कौशल का विकास किया जाना जरूरी है। यह ध्यान रखने की जरूरत है कि चीन ने अपनी बड़ी आबादी को ही अपनी ताकत बनाया है। इसी की बदौलत चीन आज विश्व का एक बड़ा ‘उत्पादन-हब’ है। लोग चीन के पक्ष में कहते हैं कि किसी खाने वाले का मुंह एक है, लेकिन हाथ दो हैं। यानी वह खाने से दुगनी कमाई कर सकता है। भारत में इस तरह की सोच को आगे बढ़ाने के लिए, युवाओं को उत्पादकता से जोड़ना जरूरी है। एक अनुमान के मुताबिक 2026 तक भारत जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा। इतनी बड़ी आबादी के लिए ज्यादा उत्पादकता भी जरूरी है, ताकि उसका भरण-पोषण हो सके। हमारे पास रोजगार और व्यवसाय पर निवेश सीमित है। उसका विभाजन बड़ी आबादी में होगा तो समस्या बढ़ेगी और इसका असर नौकरी के अवसरों पर भी पड़ेगा। रोजगार के अवसर भी कम होंगे। यह हमारी और सरकार की जिम्मेदारी बनती है। मौजूदा हालात में जनसंख्या नियंत्रण पर विचार किया जाना जरूरी है। उसके लिए परिवार नियोजन के बारे में जागरूकता आवश्यक है और राजनीतिक विषयों में सहमति बनाने की जरूरत है। सरकार द्वारा कई कार्यक्रम चलाए गए जिससे जागरूकता आई है। लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। विश्व में चीन का पहला स्थान है और दूसरा नंबर सवा सौ करोड़ वाले भारत का है। भारत के कई राज्य विकास के मामले में पीछे हैं। वर्तमान में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, क्योंकि भारत के कई राज्य तो किसी छोटे देश के बराबर हैं। हम भले ही उपलब्धि के तौर पर कह सकते हैं कि भारत में कई देश बसते हैं, लेकिन जनसंख्या बढ़ोतरी से देश तबाह हो जाएगा। कुछ राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोग माहौल को खराब करने की कोशिश करते हैं और इसके लिए किसी धर्म को जिम्मेदार बताया जाता है। लेकिन समस्या को धर्म से आगे बढ़ कर देखना होगा। आबादी को मानव संसाधन में बदलना जरूरी है। इसके लिए शिक्षा ही सबसे बड़ा साधन है। सुशील कुमार वर्मा गोरखपुर विश्वविद्यालय
सुशील कुमार वर्मा पृष्ठ को शीघ्र हटाने का नामांकन[संपादित करें]
नमस्कार, आपके द्वारा बनाए पृष्ठ सुशील कुमार वर्मा को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के मापदंड व7 के अंतर्गत शीघ्र हटाने के लिये नामांकित किया गया है।
इसमें वे सभी पृष्ठ आते हैं जिनमें केवल प्रचार है, चाहे वह किसी व्यक्ति-विशेष का हो, किसी समूह का, किसी प्रोडक्ट का, अथवा किसी कंपनी का। इसमें प्रचार वाले केवल वही लेख आते हैं जिन्हें ज्ञानकोष के अनुरूप बनाने के लिये शुरू से दोबारा लिखना पड़ेगा।
यदि आप इस विषय पर लेख बनाना चाहते हैं तो पहले कृपया जाँच लें कि विषय उल्लेखनीय है या नहीं। यदि आपको लगता है कि इस नीति के अनुसार विषय उल्लेखनीय है तो कृपया लेख में उपयुक्त रूप से स्रोत देकर उल्लेखनीयता स्पष्ट करें। इसके अतिरिक्त याद रखें कि विकिपीडिया पर लेख ज्ञानकोष की शैली में लिखे जाने चाहियें।
यदि यह पृष्ठ अभी हटाया नहीं गया है तो आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। यदि आपको लगता है कि यह पृष्ठ इस मापदंड के अंतर्गत नहीं आता है तो आप पृष्ठ पर जाकर नामांकन टैग पर दिये हुए बटन पर क्लिक कर के इस नामांकन के विरोध का कारण बता सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि शीघ्र हटाने के नामांकन के पश्चात यदि पृष्ठ नीति अनुसार शीघ्र हटाने योग्य पाया जाता है तो उसे कभी भी हटाया जा सकता है।