"तुषारी भाषाएँ": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
No edit summary
छो r2.7.3) (Robot: Adding he:טוכארית
पंक्ति 36: पंक्ति 36:
[[eu:Tokariera]]
[[eu:Tokariera]]
[[fa:زبان تخاری]]
[[fa:زبان تخاری]]
[[fi:Tokaarilaiset kielet]]
[[fr:Langues tokhariennes]]
[[fr:Langues tokhariennes]]
[[ga:An Tocáiris]]
[[ga:An Tocáiris]]
[[gl:Linguas tocarias]]
[[gl:Linguas tocarias]]
[[glk:تؤخاری زوانؤن]]
[[glk:تؤخاری زوانؤن]]
[[ko:토카리아어]]
[[he:טוכארית]]
[[hr:Toharski jezici]]
[[hr:Toharski jezici]]
[[hu:Tokhár nyelv]]
[[id:Bahasa Tokharia]]
[[id:Bahasa Tokharia]]
[[is:Tokkaríska]]
[[is:Tokkaríska]]
[[it:Lingua tocaria]]
[[it:Lingua tocaria]]
[[ja:トカラ語]]
[[ko:토카리아어]]
[[la:Linguae Tocharicae]]
[[la:Linguae Tocharicae]]
[[lt:Tocharų kalbos]]
[[li:Tochaarse taole]]
[[li:Tochaarse taole]]
[[hu:Tokhár nyelv]]
[[lt:Tocharų kalbos]]
[[nl:Tochaars]]
[[nl:Tochaars]]
[[ja:トカラ語]]
[[nn:Tokariske språk]]
[[no:Tokariske språk]]
[[no:Tokariske språk]]
[[nn:Tokariske språk]]
[[pl:Języki tocharskie]]
[[pl:Języki tocharskie]]
[[pt:Línguas tocarianas]]
[[pt:Línguas tocarianas]]
पंक्ति 59: पंक्ति 61:
[[sk:Tocharčina]]
[[sk:Tocharčina]]
[[sl:Toharščina]]
[[sl:Toharščina]]
[[fi:Tokaarilaiset kielet]]
[[sv:Tochariska språk]]
[[sv:Tochariska språk]]
[[th:กลุ่มภาษาโตคาเรียน]]
[[th:กลุ่มภาษาโตคาเรียน]]
[[uk:Тохарські мови]]
[[ug:توخار تىلى]]
[[ug:توخار تىلى]]
[[uk:Тохарські мови]]
[[zh:吐火罗语]]
[[zh:吐火罗语]]

08:16, 29 अगस्त 2012 का अवतरण

एक तख़्ती पर ब्राह्मी लिपि में लिखी हुई तुषारी 'बी' भाषा (कूचा, आक़्सू विभाग, शिनजियांग प्रान्त, चीन से मिली)
तुषारी पांडुलिपि का अंश

तुषारी या तुख़ारी (अंग्रेज़ी: Tocharian, टोचेरियन; यूनानी: Τόχαροι, तोख़ारोई) मध्य एशिया की तारिम द्रोणी में बसने वाले तुषारी लोगों द्वारा बोली जाने वाली हिन्द-यूरोपीय भाषा परिवार की भाषाएँ थीं जो समय के साथ विलुप्त हो गई। एक तुर्की ग्रन्थ में तुषारी को 'तुरफ़ानी भाषा' भी बुलाया गया था। इतिहासकारों का मानना है कि जब तुषारी-भाषी क्षेत्रों में तुर्की भाषाएँ बोलने वाली उईग़ुर लोगों का क़ब्ज़ा हुआ तो तुषारी भाषाएँ ख़त्म हो गई। तुषारी की लिपियाँ भारत की ब्राह्मी लिपि पर आधारित थीं और उन्हें तिरछी ब्राह्मी (Slanted Brahmi) कहा जाता है।[1]

शाखाएँ

तुषारी में लिखी हुए तीसरी से लेकर नौवी सदी ईसवी तक की पांडुलिपियों के आधार पर तुषारी भाषाओँ की दो शाखाएँ मिलती हैं, जिनके बोलने वाले एक-दुसरे को नहीं समझ सकते थे:

  • तुषारी 'ए' (Tocharian A) - इसे अग्नेआई (Agnean) या पूर्वी तुषारी भी कहते हैं, हालाँकि इसे तुषारी में 'आरशी' बुलाया जाता था। यह आधुनिक शिनजियांग के काराशहर और तुरफ़ान इलाक़े में बोली जाती थी। काराशहर का पुराना नाम 'अग्नि' (Agni) था (संस्कृत में 'अग्निदेश')।
  • तुषारी 'बी' (Tocharian B) - उसे कूचेआई () या पश्चिमी तुषारी भी कहते हैं। यह शिजियंग के आक़्सू विभाग के कूचा क्षेत्र में बोली जाती थी और कुछ हद तक तुषारी 'ए' के क्षेत्र में भी बोली जाती थी।

भाषावैज्ञानिक मानते हैं की यह दोनों एक ही आदिम-तुषारी भाषा से उत्पन्न हुईं जो शायद १००-१००० ईसापूर्व के काल में बोली जाती हो।

लिखाईयाँ

तुषारी में लिखी पांडुलिपियों के अंश ताम्र-पत्रों, लकड़ी के तख़्तों और चीनी काग़ज़ पर मिलते हैं जो ८वीं सदी से तारिम द्रोणी के अत्यंत शुष्क वातावरण की वजह से बचे हुए हैं। बहुत सी लिखाईयाँ बौद्ध धर्म से सम्बंधित हैं और संस्कृत से अनुवादित की गई हैं। १९८९ में चीनी भाषावैज्ञानिक जी शियानलिन (季羡林) ने मैत्रेयसमिति-नाटक का १९७४ में मिली पांडुलिपि का अनुवाद प्रस्तुत किया।[2] धार्मिक लिखाईयों के अलावा कुछ मठों की चिट्ठी-पत्री, कुछ व्यापर-सम्बन्धी दस्तावेज़, कुछ दवाई और जादू सम्बन्धी लिखाईयाँ और एक प्रेम-कविता भी मिली हैं।[3]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. The Blackwell encyclopedia of writing systems, Florian Coulmas, Wiley-Blackwell, 1999, ISBN 9780631214816, ... the Gupta script is a direct descendent of Brahmi writing ... a cursive variety was carried to Central Asia where it was further developed into the Tocharian script, also known as 'Central Asian slanting' ...
  2. Fragments of the Tocharian A Maitreyasamiti-Nāṭaka of the Xinjiang Museum, China, Xianlin Ji, Werner Winter, Georges-Jean Pinault, Walter de Gruyter, 1998, ISBN 9783110149043
  3. Encyclopedia of language & linguistics, E. K. Brown, R. E. Asher, J. M. Y. Simpson, Elsevier, 2006, ISBN 9780080442990, ... a solitary love poem and a large number of monastery records, as well as caravan passes and cave graffiti ...