"फ़िरोज़ाबाद": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो r2.7.2) (Robot: Adding mr:फिरोझाबाद
पंक्ति 32: पंक्ति 32:
[[it:Firozabad]]
[[it:Firozabad]]
[[kn:ಫಿರೋಜಾಬಾದ್]]
[[kn:ಫಿರೋಜಾಬಾದ್]]
[[mr:फिरोझाबाद]]
[[ne:फिरोजाबाद]]
[[ne:फिरोजाबाद]]
[[new:फिरोजाबाद]]
[[new:फिरोजाबाद]]

04:16, 6 अगस्त 2012 का अवतरण

फ़िरोज़ाबाद मुग़ल काल से बसा भारत के उत्तर प्रदेश प्रान्त का एक जिला है। यह शहर चूड़ियों के निर्माण के लिये मशहूर है! शहर फीरोजाबाद आगरा से 40 किलोमीटर और राजधानी दिल्ली से 250 किलोमीटर की दुरी पर पूरब की तरफ स्थित है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनउ यहां से लगभग 250 किमी पुरब की तरफ है फिरोज़ाबाद ज़िले के अन्तर्गत दो कस्बे टूंडला और शिकोहाबाद आते हैं. टुंडला पश्चिम तथा शिकोहाबा्द शहर के पूरब में स्थित हैं.

इस शहर को फीरोज़शाह तुग़लक़ ने बसाया था. फीरोज़ाबाद में चूडीयों का कारोबार मुख्यता से होता है यहाँ पर आप रंग बिरंगी चुडियों को अपने चारों ओर देख सकते हैं लेकिन अब यहा पर गैस से कारोबार होता है। यहा पर काँच का अन्य सामान (जैसे काँच के झुमर) भी बनता है.

इस शहर की आबो हवा गरम है यहां की आबादी बहुत घनी है यहां के ज्यादातर लोग कोरोबार से जुडे हैं घरों के अन्दर महिलाएं भी चूडियों पर पालिश और हिल लगाकर रोजगार अर्जित कर लेती हैं । बाल मज़दुरी यहां आम है सरकार तमाम प्रयासों के बावजूद उन पर आंकुश नहीं लगा सकी है

फिरोजाबाद शहर को वायदा बजार ने बर्बाद कर रखा है,यहा के करोबारी वायदा बजार के फायदे के लिये बर्बाद हो रहे है,ये वायदा बजार कुछ लोगो के द्वारा गैर कानूनी रुप से चलाया जा रहा है जो कि हिल्ल और द्राफ्त के गैर कानुनी काम भी करते है,

इतिहास

फ़िरोज़ाबाद की स्थापना सुल्तान फ़िरोज़शाह तुग़लक ने (1351-1388 ई.) ने अपनी राजधानी दिल्ली से दस मील की दूरी पर बसाया था। यही नाम सुल्तान ने 1353-1354 ई. में बंगाल की चढ़ाई के दौरान वहाँ के 'पहुँचा नगर' को भी दिया था। सुल्तान फ़िरोज़ कट्टर मुसलमान था और उसने देश का प्रशासन इस्लाम के सिद्धान्तों के अनुरूप चलाने का प्रयास किया। फलस्वरूप हिन्दुओं को, जो बहुमत में थे, भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उनके धार्मिक उत्सवों, सार्वजनिक सभाओं और पूजा पाठ पर प्रतिबंध लगाया गया।

इस धार्मिक कट्टरता के बावजूद फ़िरोज़ उदार शासक था। उसने अनेक कष्टदायी और अनुचित करों को समाप्त किया, यद्यपि ब्राह्मणों पर भी जजिया कर थोपा गया, जो कि अभी तक इससे मुक्त थे। उसने सिंचाई के कार्य को प्रोत्साहन दिया, जौनपुर सहित कई नगरों की स्थापना की, अनेक बाग़-बग़ीचों को लगाया और वहाँ पर तमाम मस्ज़िदों का निर्माण कराया। उसने अंग-भंग जैसे कठोर दंडों को समाप्त किया और एक धर्मार्थ चिकित्सालय की स्थापना की। जहाँ रोगियों को दवाएँ और भोजन मुफ़्त दिया जाता था। उसका शासन कठोर नहीं था। चीज़ों की क़ीमत कम थी। लोग शान्ति से रहते थे। ये सहर बर्बदि के कगर पेर खद है यह के अध्ते करोबरि फैल कि कगर पेर है

उद्योग

यहाँ पर भारत में सबसे अधिक काँच की चूड़ियाँ, सजावट की काँच की वस्तुएँ, वैज्ञानिक उपकरण, बल्ब आदि बनाये जाते हैं। फ़िरोज़ाबाद में चूड़ियों का व्यवसाय मुख्यता: होता है। यहाँ पर आप रंगबिरंगी चूड़ियों की दुकानें चारों ओर देख सकते हैं। घरों के अन्दर महिलाएँ भी चूडियों पर पॉलिश लगाकर रोजगार अर्जित कर लेती हैं। भारत में काँच का सर्वाधिक फ़िरोज़ाबाद नामक छोटे से शहर में बनाया जाता है। इस शहर के अधिकांश लोग काँच के किसी न किसी सामान के निर्माण से जुड़े उद्यम में लगे हैं। सबसे अधिक काँच की चूड़ियों का निर्माण इसी शहर में होता है। रंगीन काँच को गलाने के बाद उसे खींच कर तार के समान बनाया जाता है और एक बेलनाकार ढाँचे पर कुंडली के आकार में लपेटा जाता है। स्प्रिंग के समान दिखने वाली इस संरचना को काट कर खुले सिरों वाली चूड़ियाँ तैयार कर ली जातीं हैं। अब इन खुले सिरों वाली चूड़ियों के विधिपूर्वक न सिर्फ़ ये सिरे जोड़े जाते हैं बल्कि चूड़ियाँ एकरूप भी की जाती हैं ताकि जुड़े सिरों पर काँच का कोई टुकड़ा निकला न रह जाये। यह एक धीमी प्रक्रिया है जिसमें काँच को गर्म व ठण्डा करना पड़ता है।

परिवहन

यह आगरा और इटावा के बीच प्रमुख रेलवे जंक्शन है।