विकिपीडिया:विकिपरियोजना हिन्दू धर्म/संवाद

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
 मुखपृष्ठ उपपरियोजनाएँ श्रेष्ठ लेख सूची संवाद एवं सुझाव सदस्यता 

यह पृष्ठ का कार्यक्षेत्र विकिप‍रियोजना हिन्दू धर्म के रणनीति से संबन्धित संवाद है।

लेखौं के तथ्य निर्भरता[संपादित करें]

हिन्दू धर्म के बारे में इस विकिपीडिया पर बहुत सारे लेख निर्माण हुए है और इन में से बहुत लेख अपने प्रारम्भिक अवस्था से आगे बढ चुके है जो कि एक बहुत प्रशंसनीय कार्य है। परन्तु, प्रायः सभी लेख में हिन्दू मान्यता तथ्य से ज्यादा हावी है। मेरे विचार में हिन्दू धर्म से सम्बन्धित प्रायः सभी लेखौं को विकिकरण करना जरुरी है। जैसे कि- जाम्बवंती में लिखा हुआ है कि

"जाम्बवंती रीछराज जामवन्त की पुत्री थी। "

जो कि हिन्दू मान्यता अनुसार है। तथ्य अनुसार हमें शायद कुछ इस प्रकार लिखना चाहिए

"जाम्बवंती हिन्दू ग्रन्थ (ग्रन्थ का नाम) अनुसार ग्ररीछराज जामवन्त की पुत्री थी। (टीका)"

इस क्षेत्र में बहुत कार्य और विकिकरण की आवश्यकता है। इन कार्यौं के अभाव में हिंदी विकिपीडिया धार्मिक वेबस्थल के समान लगेगा। धन्यवाद।--Eukesh १४:५५, ५ मई २०१० (UTC)


युकेश जी यहाँ विकिपिडिया पर सक्रिय युजर की बहुत ही कमी है जैसा आप जानते है, कुछ ५ -१० युजर मिलकर ५४,००० की संख्या में १००% शुद्ध लेख तो नहीं बना सकते न, यदि ऐसी कमियाँ आपको दिखती है तो उन्हे स्वयं ही सुधार दे, मैं आपकी बात से सहमत हुँ, बिल्कुल विकिकरण की आवश्यकता है। परन्तु उससे ज्यादा जरुरत सक्रिय युजर की है जो सब लेखो का विकिकरण कर सके, धन्यावाद--मयुर बंसल वार्ता १६:४२, ५ मई २०१० (UTC)

विकिपरियोजनाऔं का उद्देश्य भी कम सदस्य मिलकर भी गुणवत्तायुक्त लेख निर्माण करना है। इन के अन्तर्गत सदस्य सामूहिक रुप में लेखौं के सूची निर्माण कर, उन्हे वर्गीकृत कर भाषा और तथ्य को सुधार कर उपयुक्त जानकारीमूलक लेख निर्माण करते है , जो अभी हो भी रहा है। कोही एक सदस्य का कोही विचार अनुपयुक्त और प्रत्युत्पादक भी हो सकते है, विशेषकर, इस प्रकार के परियोजना में जिससे इस विकिपीडिया के एक प्रमुख खण्ड के लेख संबन्धित है। अतः, इन विषयौं में विचार विश्लेषण कर सम्पादन करना सायद उचित है। धन्यवाद। --युकेश २०:३४, ५ मई २०१० (UTC)
युकेश जी जो कह रहे है वह काफि हद तक सही है, अत: इस बात पर पूरा ध्यान रखने का प्रयत्न करना चाहिये, वैसे मुझे व अन्य नये सदस्यो को आप सभी प्रबंधको का मार्गदर्शन मिलता रहेगा तो ऐसी गलतिया कम से कम ही होँगी, मेरी तरफ से युकेश जी के इस सुझाव के लिये उन्हे साधुवाद, आशा है कि हम सभी नये सदस्यों को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा--मयुर बंसल वार्ता २०:५४, ५ मई २०१० (UTC)

उपपरियोजनाएँ[संपादित करें]

विकिपरियोजना हिन्दू धर्म के सभी सदस्य यहाँ उपपरियोजनाओं के लिये अपने सुझाव दे सकते है--मयुर बंसल वार्ता ०८:४४, १२ मई २०१० (UTC)