रेडियो-रसायन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दस्ताना बॉक्स

रेडियो-रसायन (रेडियोकैमिस्ट्री) रेडियोधर्मी पदार्थों का रसायन है, जिसमें तत्वों के रेडियोधर्मी समस्थानिकों का उपयोग गैर-रेडियोधर्मी समस्थानिकों के गुणों और रासायनिक अभिक्रियाओं का अध्ययन करने के लिए किया जाता है। जिन तत्त्वों में रेडियोधर्मिता नहीं होती, उन्हें विकिरण रसायन में 'अक्रिय' कहा जाता है क्योंकि ये समस्थानिक अपरिवर्ती (स्टेबल) होते हैं। रेडियो-रसायन में अधिकांशतः रेडियोधर्मिता के उपयोग करके सामान्य रासायनिक अभिक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है। यह विकिरण रसायन (रेडिएशन केमिस्ट्री) से बहुत अलग है जहां अभिक्रियाओं को प्रभावित करने के लिए विकिरण का स्तर बहुत कम रखा जाता है।

रेडियो-रसायन में प्राकृतिक और मानव निर्मित दोनों ही प्रकार के विकिरण समस्थानिकों का अध्ययन किया जाता है।