राघव चड्ढा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(राघव चद्दा से अनुप्रेषित)
राघव चड्ढा

राज्य सभा
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
9 अप्रैल 2022
पूर्वा धिकारी प्रताप सिंह बाजवा
चुनाव-क्षेत्र पंजाब

विधायक
पद बहाल
12 फरवरी 2020 – वर्तमान
पूर्वा धिकारी विजेंद्र गर्ग विजय
चुनाव-क्षेत्र राजिंदर नगर

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
2 मार्च 2020[1][2]
पूर्वा धिकारी दिनेश मोहनिया

जन्म 11 नवंबर 1988
दिल्ली, भारत
राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी
जीवन संगी परिणीति चोपड़ा (वि॰ 2023)
शैक्षिक सम्बद्धता दिल्ली विश्वविद्यालय
पेशा दिल्ली विश्वविद्यालय
जालस्थल Official Website

राघव चड्ढा एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। वे पंजाब से राज्यसभा के सबसे युवा सदस्य हैं। वे पूर्व दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से 2022 तक विधायक थे।[3]

राजनीतिक जीवन[संपादित करें]

राघव चद्दा ने आम आदमी पार्टी के माध्यम से राजनीति में प्रवेश किया और 2015 में पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव दक्षिण दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से आप उम्मीदवार के रूप में लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।राघव चड्ढा ने 2020 का दिल्ली विधानसभा चुनाव राजेंद्र नगर निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा और जीत हासिल की और विधायक के रूप में पहली बार विधानसभा के लिए चुने गए। उन्हें 2 मार्च 2020 को दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।[4]

राघव चद्दा को पंजाब राज्य के लिए आम आदमी पार्टी के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्होंने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों के प्रभारी के रूप में पार्टी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें 21 मार्च, 2022 को आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किया गया था। उन्होंने परिणीति चोप्रा से सगाई कर ली है । वे जल्द ही शादी करने वाले हैं।[5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "AAP MLA Raghav Chadha Appointed Delhi Jal Board Vice Chairman". 2 March 2020.
  2. http://www.delhijalboard.nic.in/sites/default/files/All-PDF/PR_RC_03.03.2020_E_0.pdf साँचा:Bare URL PDF
  3. "Raghav Chadha Biography in Hindi | राघव चड्ढा जीवन परिचय | StarsUnfolded - हिंदी". hindi.starsunfolded.com. अभिगमन तिथि 2023-06-05.
  4. Editor, Arvind (2023-05-29). "राघव चड्ढा जीवन परिचय, उम्र, राजनीति बैकग्राउंड | [Raghav Biography]". PM Modi Yojanaye. अभिगमन तिथि 2023-06-05.सीएस1 रखरखाव: फालतू पाठ: authors list (link)
  5. "Raghav-Parineeti Engagement Photos परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की तस्वीरें पहुंचे ये मेहमान - AAP MP Raghav Chadha gets engaged to actress Parineeti Chopra". Jagran. अभिगमन तिथि 2023-06-05.