पूर्वी घाट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

पूर्वी धाट भारत मे ओडिसा से लेकर तमिलनाडु तक विस्तृत क्षेत्र जोकि की वर्तमान में बड़ी-बड़ी नदियों द्वारा विच्छेदित होकर एक असतत शृंखला में बदल गया है। इसकी औसत उचाई 600 मीटर तक है। पूर्वी धाट का विस्तार उत्तर - पूर्व में महानदी की घाटी से लेकर दक्षिण में बंगाल की खाड़ी के समानांतर नीलगिरी की पहाड़ियों तक हैं इसकी चौड़ाई उत्तर में 200 किमी तथा दक्षिण में 100 किमी है। इसकी पहाड़ियों के मध्य से प्रायद्वीपीय भारत की चार प्रमुख नदियों से होकर गुजरती है , जिसे गोदावरी , महानदी , कृष्ण और कावरी कि नाम से जाना जाता है । कोरोमंडल तट क्षेत्र सहित तटीय मैदान इसके इसके और बंगाल की खाड़ी के मध्य स्थित है। इसका सबसे ऊँचा पर्वत शिखर आंध्रप्रदेश राज्य में अवस्थित अरमाकोंडा(1620 मी) हैं। शिवराय , जवादी , पल्कोंडा और नाल्लामल्ला इसकी प्रमुख पहाड़िया है। मुख्य रूप से यह उठणकटिबंधीय नम पर्णपाती वनस्पतियों वाला वन हैं। यहां के कई क्षेत्रों की आरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है ।पूर्वी घाट पर्वत की सबसे ऊंची चोटी झिंडागड़ा है जिसकी ऊंचाई 1690 मीटर है और यह विशाखापत्तनम जिले में स्थित है। ओडिशा राज्य के कोरापुट जिले में इसकी सबसे ऊंची उत्तर की चोटी है।


इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

महानदी,कावेरी,गोदावरी,कृष्णा नदी ने इसका कई जगह कटाव किया है