नया ज़माना (1971 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नया ज़माना

नया ज़माना का पोस्टर
निर्देशक प्रमोद चक्रवर्ती
निर्माता प्रमोद चक्रवर्ती
अभिनेता धर्मेन्द्र,
हेमामालिनी,
अशोक कुमार
संगीतकार एस॰ डी॰ बर्मन
प्रदर्शन तिथि
1971
देश भारत
भाषा हिन्दी

नया ज़माना 1971 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह प्रमोद चक्रवर्ती द्वारा निर्मित और निर्देशित है। फिल्म में धर्मेन्द्र, हेमामालिनी, अशोक कुमार, महमूद, प्राण, ललिता पवार और अरुणा ईरानी जैसे कलाकार हैं। संगीत एस॰ डी॰ बर्मन का है।

संक्षेप[संपादित करें]

अनूप (धर्मेन्द्र) संघर्ष कर रहा लेखक है। एक दिन उसकी मुलाकात अमीर और खूबसूरत सीमा (हेमा मालिनी) से होती है और दोनों प्यार में पड़ जाते हैं। जब सीमा के भाई राजन चौधरी (प्राण) को पता चलता है, तो वह नाराज हो जाता है और सीमा को अनूप से फिर से मिलने के लिए मना करता है। दूसरी ओर अनूप की बहन रेखा (अरुणा ईरानी) और राजन के साले महेश (महमूद) को भी एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। इससे राजन और भी नाराज हो जाता है और वह महेश को उसके घर से बाहर निकाल देता है।

राजन को पता चलता है कि अनूप ने "नया ज़माना" नाम की एक किताब लिखी है और इसे प्रकाशित करने और इसे अपने नाम से बेचने का फैसला किया है। अनूप और सीमा को पता चलता है कि पुस्तक बड़ी हिट रही है। इसके बाद राजन, अनूप और उसकी मां (ललिता पवार) के साथ छोटे-छोटे घरों में रहने वाले गरीब लोगों को बेदखल करने की कोशिश करता है। लेकिन अनूप और सीमा हस्तक्षेप करते हैं और परिणामस्वरूप राजन अपने गुर्गे सीताराम को चुपके से घर जलाने का आदेश देता है। अनूप को इस विनाश के लिए दोषी ठहराया जाता है और पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है। सीमा के पिता, सचिन चौधरी (अशोक कुमार), सीमा को अनूप को देखने से मना करते हैं और साथ ही साथ गरीब लोगों के जीवन से दूर रहने की कहते हैं।

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

सभी गीत आनंद बख्शी द्वारा लिखित; सारा संगीत एस॰ डी॰ बर्मन द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायनअवधि
1."डस गई सुई रैना कजरा रे"लता मंगेशकर5:15
2."चोरों को सारे नजर आते हैं चोर"लता मंगेशकर3:10
3."रामा रामा गजब हुई गवा रे"लता मंगेशकर3:30
4."कितने दिन यूँ दिल तरसेंगे"लता मंगेशकर3:53
5."चलता फिरता होटल"महमूद, मन्ना डे4:06
6."दुनिया ओ दुनिया तेरा जवाब नहीं"किशोर कुमार4:12
7."वाह रे नौजवान आजकल के"किशोर कुमार4:51

नामांकन और पुरस्कार[संपादित करें]

प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्ति पुरस्कार वितरण समारोह श्रेणी परिणाम
प्रमोद चक्रवर्ती फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार नामित
गुलशन नन्दा फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ कथा पुरस्कार नामित

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]