12वीं फेल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
12वीं फेल

फिल्म पोस्टर
निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा
लेखक विधु विनोद चोपड़ा
कहानी अनुराग पाठक
आधारित बारहवीं फेल (उपन्यास) अनुराग पाठक द्वारा
निर्माता विधु विनोद चोपड़ा
योगेश ईश्वर
अभिनेता
छायाकार रंगराजन रामबद्रन
संपादक जसकुंवर कोहली
विधु विनोद चोपड़ा
संगीतकार शांतनु मोइत्रा
निर्माण
कंपनी
विनोद चोपड़ा फिल्म्स
वितरक ज़ी स्टूडियो
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 27 अक्टूबर 2023 (2023-10-27)
लम्बाई
146 minutes[1]
देश भारत
भाषा हिंदी
लागत अनुमानित ₹20 करोड़[2]
कुल कारोबार अनुमानित ₹31.5 करोड़[3]

12वीं फेल 2023 की भारतीय हिंदी भाषा की ड्रामा फिल्म है , जो विधु विनोद चोपड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म यह अनुराग पाठक के उपन्यास "ट्वेल्थ फेल" पर आधारित है। [4] इस फिल्म में विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, संजय बिश्नोई और हरीश खन्ना मुख्य भुमिकाओं मे हैं। यह फ़िल्म 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज़ हुई थी [5] फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक समीक्षा मिली।

कथानक[संपादित करें]

यह फिल्म मनोज कुमार शर्मा (विक्रांत मैसी) के आईपीएस अधिकारी बनने की यात्रा को दर्शाती है। जहां फिल्म का नायक मनोज कुमार शर्मा आईपीएस अधिकारी बनना चाहता है। वह इस मुकाम को हासिल करने के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है और इस बीच में उसे कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है।

पात्र[संपादित करें]

  • विक्रांत मैसी - मनोज कुमार शर्मा के रूप में
  • मेधा शंकर - श्रद्धा जोशी के रूप में
  • प्रियांशु चटर्जी - डीएसपी दुष्यन्त सिंह के रूप में
  • अनंत वी जोशी - प्रीतम पांडे के रूप में
  • अंशुमान पुष्कर - गौरी भैया के रूप में
  • संजय बिश्नोई - नवल के रूप में
  • हरीश खन्ना - मनोज के पिता के रूप में
  • विकास दिव्यकीर्ति स्वयं के रूप में
  • सुंदर के रूप में विजय कुमार डोगरा

उत्पादन[संपादित करें]

फिल्म निर्माण प्रक्रिया[संपादित करें]

नवंबर 2022 में, फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने अनुराग पाठक के उपन्यास ट्वेल्थ फेल की कहानी पर फिल्म बनाने की घोषणा की। [6] यह फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी की वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है। [7]

पात्रों का चयन[संपादित करें]

विधु विनोद चोपड़ा ने नवंबर 2022 में घोषणा की कि 12वीं फेल फिल्म में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका निभाएंगे, यह विधु विनोद चोपड़ा का विक्रांत मैसी के साथ पहला काम होगा। [8] प्रसिद्ध यूपीएससी कोचिंग प्रोफेसर विकास दिव्यकीर्ति फिल्म में स्वयं का ही किरदार निभाएंगे।[9] इस फिल्म में वास्तविक जीवन के यूपीएससी की तैयारी करने वाले कई अभ्यर्थीयों को विभिन्न भूमिकाओं में चुना गया है। मैसी के अनुसार इससे फिल्म में प्रामाणिकता रहेगी। [10]

फिल्मांकन[संपादित करें]

फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से आगरा, चंबल, दिल्ली, मसूरी और मुंबई के विभिन्न स्थानों पर की गई है। फिल्म का एक बड़ा हिस्सा सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए प्रसिद्ध दिल्ली में स्थित राजेंद्र नगर और मुखर्जी नगर में शूट किया गया था।[11][12] इस फिल्म का फिल्मांकन दिसंबर 2022 में पूरा हुआ।[13]

रिलीज[संपादित करें]

फ़िल्म का टीज़र 10 अगस्त 2023 को रिलीज़ किया गया था। ट्रेलर 3 अक्टूबर 2023 को रिलीज़ किया गया था। फ़िल्म 27 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।[14][15] हिंदी में सफलता के बाद, निर्माताओं ने घोषणा की कि फिल्म को तमिल और तेलुगु भाषाओं में डब किया जाएगा और 3 नवंबर 2023 को रिलीज़ किया जाएगा।[16][17]

रिसेप्शन[संपादित करें]

12वीं फेल फिल्म को आलोचनात्मक प्रशंसा मिली। [18] एनडीटीवी के साइबल चटर्जी ने इस फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार दिए और कहा कि यह एक भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी के जीवन का एक शानदार चित्रण है, 12वीं फेल एक विचारोत्तेजक और मनोरंजक फिल्म है। इसकी पटकथा से एक सचमुच सहानुभूतिपूर्ण कहानी बनती है। यह फिल्म एक आदमी की जीवन-यात्रा के उतार-चढ़ाव को बिना किसी फिजूलखर्ची के बहुत ही शानदार तरीके से प्रस्तुत करती है।[19]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "12th Fail (12A)". British Board of Film Classification. 22 October 2023. अभिगमन तिथि 22 October 2023.
  2. "बॉलीवुड की इन कम बजट वाली फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, मेकर्स हुए मालामाल". ABP News. 2023-11-01. अभिगमन तिथि 2023-11-04.
  3. "12th Fail Box Office Collection". Bollywood Hungama (अंग्रेज़ी में). 2023-10-27. अभिगमन तिथि 2023-10-29.
  4. "Vikrant Massey and Vidhu Vinod Chopra on 12th Fail: It is an homage to bureaucrats of the country". Indian Express. अभिगमन तिथि 12 December 2022.
  5. "Vikrant Massey-Starrer '12th Fail' To Release On October 27". Outlook India. 6 July 2023. अभिगमन तिथि 15 September 2023.
  6. "Vidhu Vinod Chopra's next titled '12th Fail': Story of aspiring IAS, IPS students". ANI News. अभिगमन तिथि 27 November 2022.
  7. "Vidhu Vinod Chopra announces new film 12th Fail. Vikrant Massey to play the lead". India Today. अभिगमन तिथि 29 November 2022.
  8. "Vikrant Massey shares how he prepared for his role in '12th Fail'". Times of India. अभिगमन तिथि 27 September 2023.
  9. "12th Fail: Real UPSC professor Vikas Divyakirti on acting in Vidhu Vinod Chopra's film: "For the first time, Hindi cinema has tried..."". Bollywood Hungama. अभिगमन तिथि 7 October 2023.
  10. "Vikrant Massey on shooting 12th Fail with junior-artists-cum-UPSC-aspirants: This really did add further authenticity". Bollywood Hungama. अभिगमन तिथि 28 September 2023.
  11. "Vidhu Vinod Chopra shot major chunk of Vikrant Massey starrer '12th Fail' in Delhi's old Rajendra Nagar". The Times of India. 2023-09-22. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2023-11-05.
  12. "Vidhu Vinod Chopra shot major chunk of Vikrant Massey starrer '12th Fail' in Delhi's old Rajendra Nagar". The Times of India. 2023-09-22. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2023-11-05.
  13. "Vidhu Vinod Chopra shot major chunk of Vikrant Massey starrer '12th Fail' in Delhi's old Rajendra Nagar". The Times of India. 2023-09-22. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2023-11-05.
  14. "12th Fail teaser: Vikrant Massey and Vidhu Vinod Chopra chronicle the struggles of UPSC students". filmfare.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-11-05.
  15. "Know Manoj Kumar Sharma's Real-Life Story, Played by Vikrant Massey in Vidhu Vinod Chopra's 12th Fail". News18 (अंग्रेज़ी में). 2023-10-09. अभिगमन तिथि 2023-11-05.
  16. Hungama, Bollywood (2023-11-02). "Vikrant Massey starrer 12th Fail to release in Tamil and Telugu tomorrow 12 : Bollywood News - Bollywood Hungama" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-11-05.
  17. "After surprise success at box office, Vidhu Vinod Chopra's Vikrant Massey-starrer 12th Fail to release in Tamil, Telugu". DNA India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-11-05.
  18. "'12th Fail' box office collection Day 2: Vikrant Massey's film gets a thumbs up". India Today (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-11-05.
  19. Chatterjee, Saibal (27 October 2023). "12th Fail Review: A Gentle Little Film That Stays True To Its Purpose". NDTV. अभिगमन तिथि 28 October 2023.3.5/5 stars3.5/5 stars3.5/5 stars3.5/5 stars3.5/5 stars