होप कुक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
होप कुक
सिक्किम के ज्ञालमो
वर्ष 1971 में सिक्किम की रानी होप नांग्याल
सिक्किम के 12वें चोग्याल की पटरानी
कार्यकाल1963–1975
पूर्ववर्तीसाम्यो कुशोई संगीडेकी
उत्तरवर्तीराजशाही ख़त्म
जन्म24 जून 1940 (1940-06-24) (आयु 83)
सैन फ़्रांसिस्को
संयुक्त राज्य अमेरिका
जीवनसंगी
संतानराजकुमार पाल्देन ग्युरमेद नामग्याल
राजकुमारी होप लीज़म नामग्याल टोबडेन (श्रीमती येप वांग्याल टोबडेन)
राजवंशनांग्याल
पिताजॉन जे कुक
माताहोप नॉयस
धर्मएपिस्कोपल
पेशालेखक, व्याख्याता

होप कुक (जन्म 24 जून 1940) "ग्याल्मो" ( तिब्बती: རྒྱལ་མོ་वायली: rgyal mo ) सिक्किम के 12वें चोग्याल (राजा) पाल्देन थोन्दुप नाम्ग्याल की पटरानी थीं।[1] उनका विवाह मार्च 1963 में हुआ। वो पाल्देन थोन्दुप नामग्याल के वर्ष 1965 में राज्याभिषेक के साथ सिक्किम की महारानी बनी।[2]

पाल्देन थोंडुप नामग्याल सिक्किम के अन्तिम राजा थे और सिक्किम को बाद में भारत का अधीन एक राज्य घोषित कर दिया गया। वर्ष 1973 तक देश और उनका विवाह दोनों ढह रहे थे; शीघ्र ही सिक्किम का भारत में विलय हो गया। सिक्किम का अधिग्रहण शुरू होने के पांच महीने बाद, कुक अपने दो बच्चों और सौतेली बेटी को न्यूयॉर्क के विद्यालयों में दाखिला दिलाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका लौट गईं। कुक और उनके पति का वर्ष 1980 में तलाक हो गया; नामग्याल की वर्ष 1982 में कैंसर से मृत्यु हो गई।[3]

कुक ने टाइम चेंज ( साइमन एंड शूस्टर 1981) शीर्षक से एक आत्मकथा लिखी और एक व्याख्याता के रूप में अपना जीवन आरम्भ किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने पुस्तक समीक्षक और पत्रिका योगदानकर्ता के रूप में भी काम आरम्भ किया। इसके बाद में एक नगरीय इतिहासकार भी बन गयीं। न्यूयॉर्क नगर की एक छात्रा के रूप में अपने नए जीवन में कुक ने सीइंग न्यूयॉर्क ( टेम्पल यूनिवर्सिटी प्रेस 1995) प्रकाशित की; एक अखबार के स्तंभकार (डेली न्यूज ) के रूप में भी काम किया और येल विश्वविद्यालय, सारा लॉरेंस कॉलेज और न्यूयॉर्क नगर के एक निजी स्कूल बिर्च वाथेन में पढ़ाया।[4]

प्रकाशन[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. ग्रे, फ्रांसीन दु प्लेसिक्स (1981-03-08). "THE FAIRY TALE THAT TURNED NIGHTMARE?". द न्यूयॉर्क टाइम्स (अंग्रेज़ी में). आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0362-4331. अभिगमन तिथि 2023-06-24.
  2. Cooke, H. (1980) Time Change. Simon & Schuster.
  3. "Palden Thondup Namgyal, Deposed Sikkim King, Dies". दि न्यू यॉर्क टाइम्स. जनवरी 30, 1982. अभिगमन तिथि 2015-02-22. The deposed King of Sikkim, Palden Thondup Namgyal, who had been undergoing treatment for cancer in New York, died last night from complications following an operation at Memorial Sloan-Kettering Cancer Center. He was 58 years old. A family spokesman said his body was to be flown home to Sikkim for the funeral. ...
  4. "Yale Himalaya". मूल से अक्टूबर 16, 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 जून 2023.
  5. "Review of Time Change", दि न्यूयॉर्क टाइम्स, फ़रवरी 28, 1981.
  6. "Index of the "Bulletin of Tibetology"". Namgyal Institute of Tibetology. 5 April 2017. मूल से April 28, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 April 2017. Bulletin of Tibetology 1966 No.2- "The Sikkimese theory of land holding and the Darjeeling grant" by Hope Namgyal and Bulletin of Tibetology 1969 No.1- "Obituary: Princess Pema Choki" by Hope Namgyal

ग्रन्थसूची[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]