हेलो २
हेलो २ | |
---|---|
![]() | |
निर्माणकर्ता | बंजी गेयर बोक्स सोफ्टवेयर |
प्रकाशक | माइक्रोसॉफ्ट |
संगीतकार | मार्टिन ओ'डोनल माइकल सैलवाटोरी |
शृंखला | हेलो |
कंप्युटर मंच | माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ एक्स बॉक्स 360 |
प्रकाशन | ९ नवम्बर २००४ |
शैली | प्रथम-व्यक्ति शूटर |
मोड | एकल-खिलाड़ी, मल्टीप्लेयर, एक्सबॉक्स लाइव, कोऑपरेटिव |
हेलो २ (अंग्रेज़ी: Halo 2) एक प्रथम-व्यक्ति शूटर वीडियो गेम है जो बंजी द्वारा विकसित किया गया है। इसे एक्सबॉक्स 360 पे ९ नवम्बर २००४ को रिलिज़ किया गया था।[1] यह हेलो शृंखला का दुसरा गेम है और २००१ में बने हेलो: कॉबेक्ट इवोलव्ड का अगला भाग है। माइक्रोसॉफ्ट ने ३१ मई २००७ को इसका माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ संसकरण रिलिज़ किया[2] जिसे उसीकी अंतर्गत टीम माइक्रोसॉफ्ट गेम स्टूडियोज़ ने विकसित किया है। गेम में नए गेम इंजिन व हेवोक फिज़िक्स इंजिन का उपयोग किया गया है व नए हथियार, गाडियां व मल्टीप्लेयर नक़्शे डाले गए हैं। खिलाड़ी इसमें मास्टर चीफ़ और परग्रही आर्बिटर दोनों के नज़रिए से खेलता है जो छब्बीसवीं शताब्दी में संयुक्त राष्ट्र अंतरिक्ष कमांड और कोवनंट के बिच चल रहे युद्ध का हिस्सा है।
कॉम्बैट इवोल्व्ड की सफलता के बाद इसके अगले भाग की प्रतीक्षा व उत्सुकता चरम सीमा पर थी। बंजी ने प्रेरणा उन कड़ियों व बिंदुओं से लि जो पिछले गेम में छोड़ दिए गए थे जिसमे एक्सबॉक्स लाइव पर मल्टीप्लेयर प्रकार शामिल है। वक्त की कमी व गेम के आकार के चलते किए गए कांट-छांट के कारण, जिसमें एक अधूरा अंत शामिल है, स्टूडियो के कई लोग असंतुष्ट थे। हेलो २ के प्रचार अभियान में एक अन्य खेल "आई लव बीज़" शामिल था जिसमे खिलाड़ी वास्तविक दुनियां से संबंधी पहेलियाँ सुलझाते हैं।
रिलीज़ होते ही हेलो २ एक्सबॉक्स लाइव पर बेहद लोकप्रिय गेम बन गया[3] और इसका एक्सबॉक्स 360 पर का यह रेकॉर्ड गियर्स ऑफ़ वॉर ने दो वर्ष बाद तोडा।[4][5] २० जून २००६ तक इसे एक्सबॉक्स लाइव पर ५० करोड़ बार खेला जा चूका है।[6] हेलो २ एक्सबॉक्स का सर्वश्रेष्ठ बिक्री वाला प्रथम-पीढ़ी का गेम है[7] जिसकी केवल अमेरिका में ही ६३ लाख प्रतियाँ बिक चुकी है।[8] इसे समिक्षों द्वारा काफ़ी सराहा गया जिन्होंने इसके मल्टीप्लेयर की बेहद तारीफ की। इसके अभियान की काफ़ी आलोचना की गई जिसमे अधूरा अंत शामिल है।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ ओ'कॉनोर, फ्रैंक (नवंबर 9, 2005). "Halo 2: One Year Later". बंजी. Archived from the original on 18 अक्तूबर 2012. Retrieved दिसम्बर 3, 2007.
{{cite web}}
: Check date values in:|date=
and|archive-date=
(help) - ↑ "Halo 2 for PC – Release Summary". गेमस्पॉट. Archived from the original on 11 सितंबर 2011. Retrieved फ़रवरी 2, 2008.
- ↑ "Halo 2 tops Live most-played list". GamesIndustry.biz. यूरोगेमर. फ़रवरी 21, 2006. Archived from the original on 27 जून 2012. Retrieved दिसम्बर 10, 2006.
- ↑ गिब्सन, एली (नवंबर 20, 2006). "Gears of War ousts Halo". GamesIndustry.biz. यूरोगेमर. Archived from the original on 9 अक्तूबर 2008. Retrieved दिसम्बर 22, 2006.
{{cite web}}
: Check date values in:|date=
and|archive-date=
(help) - ↑ "Halo 3: Does It Live Up To The Hype?". स्काय न्यूज़. अक्टूबर 1, 2007. Archived from the original on 1 सितंबर 2009. Retrieved अप्रैल 30, 2009.
- ↑ ज़हारोव-रूट, एलेक्स (मार्च 8, 2007). "Xbox LIVE: 6 million users and counting - thumbs nose at PS3, Wii". iTWire. Archived from the original on 1 अगस्त 2010. Retrieved मार्च 19, 2007.
- ↑ मोसेस, ईशार (अगस्त 30, 2007). "Prepare for all-out war". द सिडनी मोर्निंग हेराल्ड. Archived from the original on 5 जनवरी 2013. Retrieved फ़रवरी 2, 2008.
- ↑ साइड नर, जोनाथन (सितंबर 25, 2007). "Microsoft pins Xbox 360 hopes on 'Halo 3' sales". द सैन डिआगो यूनियन-ट्रिब्यून. Archived from the original on 22 मई 2012. Retrieved अक्टूबर 29, 2007.