स्वाति मालीवाल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्वाति मालीवाल
जुलाई 2015 में स्वाति मालीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

जन्म 15 अक्टूबर 1984 (1984-10-15) (आयु 39)
ग़ाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश, भारत
निवास नई दिल्ली, भारत
पेशा सामाजिक कार्यकर्ता

स्वाति मालीवाल (जन्म 15 अक्तूबर 1984) एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह दिल्ली महिला आयोग (DCW) की वर्तमान अध्यक्ष हैं। दिल्ली महिला आयोग में शामिल होने से पहले स्वाति ने जन शिकायतों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में काम किया था।

स्वाति सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन की एक प्रमुख सदस्य थी। 2015 में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने के बाद स्वाति को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

स्वाति का जन्म 15 अक्तूबर 1984 को ग़ाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था।[1] वह एमिटी इंटरनेशनल स्कूल गई तथा जेएसएस एकेडमी ऑफ टेक्निकल एजुकेशन से उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।[1] उन्हें एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी में नौकरी मिली और उसे छोड़कर वह "परिवर्तन" नामक एक अशासकीय संस्था में शामिल हो गई। स्वाति की शादी आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद से हुई थी। फरवरी 2020 में उनका तलाक हो गया।[2]

राजनीतिक कैरियर[संपादित करें]

स्वाति ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में जुलाई 2015 में अपना पहला कार्यकाल शुरू किया।[3] उस वक्त वह आम आदमी पार्टी की नेता थीं।[3] इस पद पर उनके कार्यकाल को जुलाई 2018 में और तीन साल के लिए बढ़ा दिया गया था।[4] वह "महिलाओं के लिए आयुक्त" की भूमिका निभाने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति हैं। [5]

2018 में युवा लड़कियों पर भयानक हमलों की कुछ घटनाओं के बाद वह 10 दिनों की भूख हड़ताल पर चली गई जो 13 अप्रैल से शुरू हुई थी।[6][7] उनकी कई मांगें थीं, जिनमें 12 साल से कम उम्र के बच्चों से बलात्कार करने वाले व्यक्तियों के लिए मृत्युदंड की आवश्यकता वाले अध्यादेश को पारित करना, संयुक्त राष्ट्र के मानकों के तहत पुलिस की भर्ती करना, और पुलिस की जवाबदेही की मांग करना शामिल था।[6] स्वाति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र प्रकाशित किया।[8] उनकी हड़ताल 16 और 8 साल की लड़कियों के दो कथित बलात्कारों के विरोध में कई विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई थी।[7]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. Krishna, Srikanth (20 August 2018). "Who is Swati Maliwal and why is she on indefinite hunger strike?". IB Times. International Business Times. अभिगमन तिथि 14 October 2018.
  2. India Today Web Desk (19 February 2020). "My fairytale ended: DCW chief Swati Maliwal announces divorce from AAP leader Naveen Jaihind on Twitter: – India News". India Today. अभिगमन तिथि 11 January 2021.
  3. "Swati Maliwal Takes Charge as DCW Chief". The Pioneer. 21 July 2015. मूल से 15 October 2018 को पुरालेखित – वाया HighBeam Research.
  4. "Swati Maliwal's Term as DCW Chief Extended". Hindustan Times. 24 July 2018. मूल से 15 October 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 October 2018 – वाया HighBeam Research.
  5. Safi, Michael (5 May 2017). "Her pain should be our pain': the woman tackling Delhi's rape crisis". The Guardian. अभिगमन तिथि 14 October 2018.
  6. "DCW chief Swati Maliwal ends hunger strike after 10 days". Indian Express. 21 April 2018. अभिगमन तिथि 15 October 2018.
  7. "Indian women's commissioner on hunger strike over rape laws". Manveena Suri. CNN. 18 April 2018. अभिगमन तिथि 14 October 2018.
  8. "Swati Maliwal: Call to speed up child rape executions in India". BBC News. 16 December 2017. अभिगमन तिथि 14 October 2018.