सामग्री पर जाएँ

सौम्या बोलाप्रगदा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सौम्या बोलाप्रगदा / सौम्या दिवाकर
जन्म सौम्या
26 जून[1]
विशाखापट्नम, आंध्र प्रदेश, भारत[1]
पेशा फिल्म अभिनेत्री, लेखिका, मॉडल और निर्देशक
कार्यकाल 2006–वर्तमान
ऊंचाई 5 फीट 8 इंच (1.73 मी॰)[1]
जीवनसाथी दिनकर

सौम्या बोलाप्रगदा एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री, लेखिका, निर्देशक और मॉडल हैं। ये मुख्य रूप से तेलुगू भाषा में बनी फिल्मों में काम करती हैं। ये अभिनेत्री गौतमी की भांजी और यू जी कृष्णमूर्ति की प्रपौत्री है।

निजी जीवन

[संपादित करें]

इनका जन्म 26 जून को विशाखापट्नम में हुआ था। इनके पिता, दिवाकर एक व्यापारिक जहाज में इंजीनियर का काम करते हैं। और इनकी माँ गृहणी हैं। इनका एक छोटा भाई, सौरभ है, जो नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी से सीएस में मास्टर की डिग्री प्राप्त कर चुका है। ये सेंट जोसेफ कॉलेज में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बेचलर डिग्री के लिए आंध्र यूनिवर्सिटी में पढ़ने लगीं। ये मिस साउथ इंडिया कॉन्टेस्ट में 6 लोगों में से एक रहीं। इस कॉन्टेस्ट में कर्नाटक, केरल, तमिल नाडु और आंध्र प्रदेश से लड़कियों ने भाग लिया था।

इन्होंने मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत कॉलेज में पढ़ाई करते हुए ही शुरू कर दी और कौशिक घोष से ट्रेनिग लेने लगी। इसके बाद ये कई विज्ञापनों में मॉडल के रूप में काम करने लगी, जिसमें केपीएल का नारियल तेल, सन फ्लावर शॉपिंग मॉल, आदि विज्ञापन शामिल है।

ये विजाग में लगभग तीन साल 6 माह तक मासिक मैगज़ीन एवोक चला रही थी। इसके अलावा इन्हें इसमें 14 वर्ष की आयु में इनके कविता के कारण 3 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

इसके बाद इन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत द अंग्रेज़ से की थी। इनके थियेटर में काम करने के कारण इन्हें ये फिल्म में काम प्राप्त हुआ था। असल में ये आंध्रा यूनिवर्सिटी के एक नाटक में अभिनय कर रही थीं, और इन्हें द अंग्रेज़ के निर्देशक कुंता निक्किल ने देख लिया था और अपने फिल्म में लेने हेतु चुन भी लिया।

ये अंग्रेज़ी फिल्म स्टैलमेट में एक सहायक सर्जन का किरदार निभा चुकी हैं।[2] इसके अलावा ये थोज़्ह नाम की तमिल भाषा में बनी फिल्म में काम कर तमिल भाषा की फिल्मों में अभिनय की शुरुआत की। ये रवि कृष्ण की नेतृ इंडरू नालाई नाम की फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आईं। ये मुग्गुरु फिल्म में भी रह चुकी हैं, जिसका निर्देशन वि॰ एन॰ आदित्य ने किया था।[3]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "'Telugu' Actress Soumya : Profile". Archived from the original on 4 January 2012. Retrieved 1 July 2012.
  2. "Film on life and hope". The Hindu. Archived from the original on 17 अप्रैल 2008. Retrieved 1 July 2012.
  3. "Soumya celebrates birthday". Sify. Archived from the original on 24 सितंबर 2015. Retrieved 1 July 2012.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]