सोन भंडार गुफा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सोन भंडार गुफा बिहार के राजगीर में है,[1] जिसके बारे में कहा जाता है कि इसमें हर्यक वंश के संस्थापक बिम्बिसार का बेशकीमती खजाना छुपा है,[2] जिसे आज तक कोई नहीं खोज पाया है। इसे 'सोन भंडार' के नाम से जाना जाता है। अंग्रेजों ने इस गुफा को तोप के गोले से उड़ाने की कोशिश की थी, लेकिन वे इसमें नाकामयाब रहे थे। आज भी इस गुफा पर उस गोले के निशान देखे जा सकते हैं। मौर्य शासक के समय बनी इस गुफा की एक चट्टान पर शंख लिपि में कुछ लिखा है।[3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "बिहार की इस गुफा में छिपा है हर्यंक वंश का खजाना, जानें-इससे जुड़े अनसुलझे रहस्य".
  2. "बिहार के इस जिले में है देश का 44% सोना, इसी के साथ खुल जाए यह 'सोन द्वार' तो दुनिया पर राज करेगा भारत".
  3. "बिहार की इस गुफा में छिपा है सोने का खजाना, आज तक नहीं खोज पाया कोई".