सैंड्रा बुलक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सैंड्रा बुलक

बुलक १६वे स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड में
आवास न्यू ओरलेंस, लुइसियाना
राष्ट्रीयता अमरीकी
शिक्षा की जगह वाशिंगटन-ली हाई स्कूल
पेशा अभिनेत्री, हास्य कलाकार, निर्माता
कार्यकाल 1985–अबतक
जीवनसाथी जेसे जेम्स (2005–2010)
बच्चे लुईस बारडो (2010)
माता-पिता जॉन बुलक
हेल्गा मेयर (मृत)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

सैंड्रा एनेट बुलक (अंग्रेज़ी: Sandra Annette Bullock, जन्म २६ जुलाई १९६४) एक अमरीकी अभिनेत्री व निर्माता है जो १९९० के दशक में डेमोलिशन मैन, स्पीड, द नेट, अ टाइम टू किल और व्हाइल यु वर स्लीपिंग जैसी सफल फ़िल्मों में भूमिकाओं के कारण प्रकाश्ज्योत में रही। नई सदी में वे मिस कांजिनियालिटी, द लेक हाउस और क्रैश जैसी फ़िल्मों में नज़र आई। २००७ में उन्हें १४वि सबसे रइस महिला सिलेब्रिटी का ख़िताब दिया गया (कुल संपत्ति $८५ मिलियन)। २००९ में बुलक ने दो व्यापारिक दृष्टी से सफल फ़िल्में, द प्रपोज़ल और द ब्लाइंड साइड में भूमिका निभाई। उन्हें द ब्लाइंड साइड में एनी टूओही की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार, मुख्य भूमिका में महिला अभिनेत्री द्वारा अप्रतिम अभिनय का स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया। वे २०१२ की गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की पुस्तक में ($५६ मिलियन के साथ) उच्च आमदनी वाली अभिनेत्री के रूप में दर्ज है।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]