सीमा मलाका

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सीमा मलाका
සීමා මාලකය
धर्म संबंधी जानकारी
सम्बद्धताबौद्ध धर्म
देवताभगवान बुद्ध
छोटे तीर्थस्थल, जो गुयेनिन, कतारागामा देवियो, विष्णु, शिव और गणेश को समर्पित हैं।
अवस्थिति जानकारी
अवस्थितिबीरा झील, सर जेम्स पियरिस मवथा, कोलंबो
देशश्रीलंका
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 522 पर: Unable to find the specified location map definition: "Module:Location map/data/Sri Lanka Colombo Central" does not exist।
भौगोलिक निर्देशांक6°55′3.4428″N 79°51′11.7252″E / 6.917623000°N 79.853257000°E / 6.917623000; 79.853257000निर्देशांक: 6°55′3.4428″N 79°51′11.7252″E / 6.917623000°N 79.853257000°E / 6.917623000; 79.853257000
वास्तु विवरण
संस्थापकहिक्कडुवे श्री सुमनगला नायक थेरा,
देवुन्देरा श्री जिनरत्न नायक तेरा
निर्माण पूर्ण19 वीं सदी के अंत में
वेबसाइट
gangaramaya.com

सीमा मलाका (सिंहली: සීමා මාලකය) श्रीलंका के कोलंबो में बीरा झील में स्थित एक बौद्ध मंदिर है।[1] 19 वीं शताब्दी के अंत में निर्मित इस मंदिर का उपयोग मुख्य रूप से ध्यान और विश्राम के लिए किया जाता है।[2][3][4] सीमा मलाका गंगारामया मंदिर का एक हिस्सा है।[5][6][7] मंदिर की वास्तुकला रितिगाला और अनुराधापुरा के जंगलों में स्थित ऐतिहासिक मठों से प्रेरित है।

यह भण्डारनायके अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र से 34 किलोमीटर दक्षिण में और गाले फेस ग्रीन से 2 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है।[8]

इतिहास[संपादित करें]

सीमा मलाका का निर्माण मूल रूप से 19 वीं शताब्दी के अंत में आदरणीय हिक्कडूवे श्री सुमनगला नायक थेरा द्वारा करवाया गया था। लेकिन मूल संरचना धीरे-धीरे 1970 के दशक में पानी में डूब गई थी। इसलिए 1976 में मंदिर को फिर से पुनर्निर्माण करने के लिए श्रीलंका के वास्तुकार ज्योफ्री बावा को लाया गया था।[5][9][10] मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए निधि श्रीलंका के बड़े और प्रसिद्ध मुस्लिम व्यवसायि एस एच मूसाजी और उनकी पत्नी ने अपने बच्चे की स्मृति में प्रदान किया था।[6][11]

वास्तु-कला[संपादित करें]

सीमा मलाका मंदिर की वास्तुकला श्रीलंकाई, थाई, भारतीय और चीनी वास्तुकला का एक आदर्श सामंजस्य है। मंदिर का प्रवेश द्वार दो स्वर्ण बुद्ध प्रतिमाओं से सुसज्जित है। गुयेनिन को समर्पित एक मंदिर सीमा मलाका के प्रवेश द्वार पर पाया जाता है और मंदिर परिसर के भीतर गुयेनिन की एक अन्य प्रतिमा भी है।

गैलरी[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Six things to do while in Sri Lanka". Daily Mail. मूल से 21 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 Aug 2016.
  2. "About us". Gangaramaya Temple website. मूल से 18 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 May 2016.
  3. "Seema Malaka Buddhist Temple". visitcolombo.com. मूल से 17 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 May 2016.
  4. "Seema Malakaya Meditation Centre". Lonely Planet. मूल से 26 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 Aug 2016.
  5. "The Seema Malaka & Gangaramaya Temples". My Sri Lanka Holidays. मूल से 8 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 May 2016.
  6. "The Rough Guide to Sri Lanka". Google Books. अभिगमन तिथि 9 Aug 2016.
  7. "Sri Lanka 2014 Carnet de voyage Petit Futé (avec avis des lecteurs)". Google Books. मूल से 18 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 Aug 2016.
  8. "Location". Google Maps. मूल से 1 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 May 2016.
  9. "The Work Of Geoffrey Bawa". Geoffrey Bawa official website. मूल से 16 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 Aug 2016.
  10. "36 Hours in Colombo, Sri Lanka". The New York Times. मूल से 2 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 Aug 2016.
  11. "The Seema Malaka Lake Temple". musukaikai.com. मूल से 5 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 May 2016.