कोलंबो
कोलंबो
කොළඹ கொழும்பு | |||
|---|---|---|---|
| राजधानी | |||
| |||
| निर्देशांक: 6°56′04″N 79°50′34″E / 6.93444°N 79.84278°E | |||
| देश | |||
| प्रांत | पश्चिमी प्रांत | ||
| ज़िला | कोलंबो | ||
| शासन | |||
| • प्रणाली | नगर निगम | ||
| • सभा | कोलंबो नगर निगम | ||
| क्षेत्रफल | |||
| • राजधानी | 37.31 किमी2 (14.41 वर्गमील) | ||
| • थल | 699 किमी2 (270 वर्गमील) | ||
| • महानगर | 3,684 किमी2 (1,422 वर्गमील) | ||
| ऊँचाई | 1 मी (3 फीट) | ||
| जनसंख्या (2011[1]) | |||
| • राजधानी | 7,52,993 | ||
| • घनत्व | 20182 किमी2 (52,270 वर्गमील) | ||
| • महानगर | 23,23,826 | ||
| • महानगर | 56,48,000 | ||
| समय मण्डल | SLST (यूटीसी+05:30) | ||
| डाक कोड | 0xxxx | ||
| दूरभाष कोड | +011 | ||
| वेबसाइट | colombo | ||
कोलम्बो (सिंहली: කොළඹ, तमिल: கொழும்பு) श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर है। यह पहले देश की राजधानी हुई करती थी। यह शहर नए तथा औपनिवेशिक इमारतों का सुन्दर सम्मिश्रण है। कोलम्बो का इतिहास दो हजार साल से भी पुराना है।
कोलम्बो नाम के पीछे कई कहानियाँ प्रचलित है। एक कहानी के अनुसार कोलम्बो नाम का उच्चारण सर्वप्रथम पुर्तगालियों ने 1505 ई. में किया था। दूसरी कहानी के अनुसार यह नाम सिंहली शब्द 'कोला-अम्बा-थोता' से आया। सिंहली भाषा में इस शब्द का अर्थ 'आम के वृक्षों वाला बन्दरगाह' है। एक अन्य कहानी के अनुसार यह शब्द कोलोन-थोता से आया, जिसका शाब्दिक अर्थ होता है 'केलानी नदी पर स्थित बन्दरगाह'। यहां घूमने लायक कई जगह है। गाले फेस ग्रीन, विहारमहादेवी पार्क और राष्ट्रीय संग्रहालय आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।
इतिहास
[संपादित करें]चूँकि कोलम्बो एक प्राकृतिक बन्दरगाह है, इस कारण यह प्राचीन काल से ही विभिन्न देशों से जुड़ा रहा है। रोम, अरब तथा चीन के व्यापारी यहां 2000 वर्ष पहले से ही आते रहे हैं। प्रसिद्ध यात्री इब्नबतूता 14वीं शताब्दी में यहाँ आया था। उसने कोलम्बो का उल्लेख कालाम्पू के रूप में किया है। 8वीं शताब्दी के आसपास से ही अरब व्यापारी यहां बसने लगे थे। इसके बाद क्रमश: पुर्तगाली, डच तथा ब्रिटिश आए। अन्तत: ब्रिटिशों ने इस देश पर 1815 ई. में कब्जा कर लिया। 1948 ई. में यह देश अंग्रेजों के कब्जे से मुक्त होकर स्वतन्त्र हुआ।
जलवायु
[संपादित करें]| महीने | जनवरी | फ़रवरी | मार्च | अप्रैल | मई | जून | जुलाई | अगस्त | सितम्बर | अक्टूबर | नवम्बर | दिसम्बर | वर्ष |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| औसत उच्च°F (°C) | 86 (30) |
87 (31) |
88 (31) |
88 (31) |
87 (31) |
86 (30) |
85 (29) |
85 (29) |
85 (29) |
85 (29) |
85 (29) |
86 (30) |
86 (30) |
| औसत निम्न °F (°C) | 74 (23) |
76 (24) |
78 (26) |
79 (26) |
80 (27) |
80 (27) |
80 (27) |
79 (26) |
79 (26) |
78 (26) |
77 (25) |
76 (24) |
78 (26) |
| वर्षा इंच (mm) | 3.30 (83.8) |
2.50 (63.5) |
4.50 (114.3) |
10.00 (254) |
13.20 (335.3) |
7.50 (190.5) |
5.10 (129.5) |
3.80 (96.5) |
6.20 (157.5) |
13.90 (353.1) |
12.10 (307.3) |
6.00 (152.4) |
88.1 (2,237.7) |
| स्रोत: [2] | |||||||||||||
प्रमुख आकर्षण
[संपादित करें]विहार महादेवी पार्क
[संपादित करें]यह एक सार्वजनिक पार्क है। यह सुन्दर पार्क औपनिवेशिक शैली में बने टाउन हाल के ठीक सामने है। इस पार्क का नाम प्रसिद्ध राजा दुतुगामुनु की माता के नाम पर रखा गया है। इस पार्क का निर्माण ब्रिटिश शासनकाल में हुआ था। उस समय इस पार्क को रानी विक्टोरिया के नाम पर विक्टोरिया पार्क के नाम से जाना जाता था। अभी भी टूरिस्ट गाइड इस पार्क का उल्लेख विक्टोरिया पार्क के नाम से करते हैं। इस पार्क में भगवान बुद्ध की एक विशाल मूर्ति स्थापित है। इसके अलावा इस पार्क में एक छोटा चिडियाघर, बच्चों का खेल का मैदान तथा पानी के झरने भी हैं।
विहारमहादेवी पार्क कोलम्बो का एकमात्र सार्वजनिक पार्क है। इसकी देखभाल कोलम्बो का नगर निगम करता है।
गाले फेस ग्रीन
[संपादित करें]यह कोलम्बो का सबसे प्रसिद्ध भ्रमण स्थल है। इसको 1859 ई. में श्रीलंका के तत्कालीन अंग्रेज गवर्नर सर हेनरी वार्ड ने विकसित किया था। उस समय यह स्थान भ्रमणस्थल के अलावा घुड़दौड़ तथा गोल्फ खेलने के लिए उपयोग किया जाता था। मूल गाले फेस ग्रीन वर्तमान से बहुत ज्यादा क्षेत्र घेरे हुआ था।
गाले फेसे ग्रीन गाले रोड और इण्डियन ओसेन के बीच 5 हेक्टेयर रीबन स्ट्रीप में फैला हुआ है। वर्तमान में यह कोलम्बो का सबसे बड़ा खुला क्षेत्र है। यह बच्चें, युवाओं, प्रेमियों का पसन्दीदा स्थल है। शनिवार और रविवार की शाम को यहां बहुत भीड़ होती है। यहां पर कोलम्बो के दो बड़े होटल, सीलोन कंटीनेनटल होटल तथा गाले फेस होटल भी स्थित हैं। वर्तमान समय में गाले फेस ग्रीन की देख-रेख श्रीलंका का शहरी विकास प्राधिकरण कर रहा है
राष्ट्रीय संग्रहालय
[संपादित करें]
इस संग्रहालय की स्थापना1 जनवरी 1877 ई. को हुई थी। इसकी स्थापना तत्कालीन ब्रिटिश गवर्नर सर विलियम हेनरी जार्ज ने करवाई था। यह संग्रहालय सीनामन क्षेत्र में है। इस संग्रहालय में आभूषण तथा श्रीलंका के अंतिम राजा श्री विक्रम राजसिंघे का राजसिंहासन रखा हुआ है। अंग्रेजों ने विक्रम राजसिंघे को हरा कर ही श्रीलंका पर कब्जा किया था। इस संग्रहालय की कला गैलरी बहुत समृद्ध नहीं है। यहां श्रीलंका के हस्तशिल्पों का छोटा सा संग्रह है।
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर
[संपादित करें]यह जुड़वा इमारत श्रीलंका की सबसे ऊंची इमारत है। इस 40 मंजिला इमारत का निर्माण 1997 ई. में पूरा हुआ। यह इमारत यहां आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होती है।
सीमा मालाक्या मंदिर, जामी उल अलफार मस्जिद, मुरुगन हिंदू मंदिर तथा वीरा झील यहां के अन्य दर्शनीय स्थल है।
त्योहार एवं उत्सव
[संपादित करें]वेसाक
[संपादित करें]कोलंबो का सबसे महत्वपूर्ण उत्सव वेसाक है। यह उत्सव भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ित तथा महापरिनिर्वाण (जो सभी एक ही तिथि को हुआ था) के अवसर पर मनाया जाता है। इस उत्सव के दौरान पूरे शहर को प्रकाश से सजाया जाता है। यह उत्सव मध्य मई महीने में मनाया जाता है तथा एक सप्ताह तक चलता है। इस दौरान कोलंबोवासी पूरा शहर घूमते हैं और प्रकाशयमान शहर को देखते हैं। इस दौरान लोग दुंसल क्षेत्र (दान का स्थान) में चावल, पेय तथा दूसरे खाद्य पदार्थ दान करते हैं।
क्रिसमस
[संपादित करें]क्रिसमस यहां का एक अन्य प्रसिद्ध त्योहार है। यद्यपि ईसाई श्रीलंका की कुल जनसंख्या का मात्र 7 प्रतिशत हैं, फिर भी यह त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। इस उत्सव के दौरान भी पूरे शहर को प्रकाश से सजाया जाता है।
परिवहन व्यवस्था
[संपादित करें]कोलंबो की परिवहन व्यवस्था बस, ऑटो रिक्शा (जिसे स्थानीय लोग तिपहिया कहते हैं) तथा टैक्सियों पर टिकी हुई है। बसें, सरकार और निजी एजेंसियों द्वारा चलाई जाती है। तिपहिया निजी रूप से ही चलाया जाता है। ट्रेन यहां का सबसे सस्ता और अच्छा परिवहन साधन है। अधिकतर लोग इसी से यात्रा करना पसंद करते हैं।
आवागमन
[संपादित करें]- वायु मार्ग
कोलंबो में बंडारनायके अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यहां विभिन्न देशों से नियमित रूप से विमान आते रहते हैं। यह हवाई अड्डा शहर से 18 मील की दूरी पर स्थित है। यहां से बस, टैक्सी आदि से मुख्य शहर जाया जा सकता है।
भगिनी शहर
[संपादित करें]
सेंट पीटर्स्बर्ग, रूस (1997 से)
शंघाई, चीन (2003 से)
लीड्स, यूनाइटेड किंगडम
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]| कोलंबो के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने: | |
|---|---|
| शब्दकोषीय परिभाषाएं | |
| पाठ्य पुस्तकें | |
| उद्धरण | |
| मुक्त स्रोत | |
| चित्र एवं मीडिया | |
| समाचार कथाएं | |
| ज्ञान साधन | |
टिप्पणी और संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ "A6 : Population by ethnicity and district according to Divisional Secretary's Division, 2012". Census of Population & Housing, 2011. Department of Census & Statistics, Sri Lanka. मूल से से 1 November 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2014-04-12.
- ↑ "Average Weather for Colombo, Sri Lanka - Temperature and Precipitation". Weather.com. 3 दिसंबर 2010 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: February 08 2009.
{{cite web}}: Check date values in:|accessdate=(help); Unknown parameter|dateformat=ignored (help); Unknown parameter|from=ignored (help)
विस्तृत पठन
[संपादित करें]The following books contain major components on colombo;
- Changing Face of Colombo (1501-1972): Covering the Portuguese, Dutch and British Periods, By R.L. Brohier, 1984 (Lake House, Colombo)
- The Port of Colombo 1860-1939, K. Dharmasena, 1980 (Lake House, Colombo)
- Decolonizing Ceylon: Colonialism, Nationalism, and the Politics of Space in Sri Lanka, By Nihal Perera, 1999 (ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस)
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- Lanka Media Information
- Colombo Municipal Council, History of the City
- Searchable map of Colombo and Sri Lanka
6°56′04″N 79°50′34″E / 6.93444°N 79.84278°E साँचा:श्रीलंका के शहर
- Pages using gadget WikiMiniAtlas
- लेख जिनमें सिंहली-भाषा का पाठ है
- लेख जिनमें तमिल-भाषा का पाठ है
- CS1 errors: unsupported parameter
- CS1 errors: dates
- Coordinates on Wikidata
- कोलंबो
- श्रीलंका की प्रान्तीय राजधानियां
- पूर्व राष्ट्रीय राजधानियां
- हिन्द महासागर में बंदरगाह
- एशिया में राजधानियां
- श्रीलंका के शहर
- पश्चिमी प्रान्त, श्रीलंका