सिन्धु राज्य
Jump to navigation
Jump to search
सिन्धु प्राचीन भारत का एक राज्य था जिसका उल्लेख महाभारत तथा हरिवंश पुराण में आया है। यह प्रदेश सिन्ध नदी के किनारे स्थित था। कहा जाता है कि इस प्रदेश की स्थापना वृषदर्भ नामक राजा ने किया था जो शिवि के पुत्र थे। मीरचन्दानी द्वारा लिखित 'ग्लिम्सेस ऑफ अन्शिएन्ट सिन्ध' के अनुसार सिन्ध राज्य की राजधानी वृषदर्भपुर थी। सिन्धु राज्य के निवासी 'सैन्धव' कहलाते थे।