सिनौली, बागपत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सिनौली
Sinauli

सिनौली रथ
सिनौली, बागपत is located in उत्तर प्रदेश
सिनौली, बागपत
Shown within India Uttar Pradesh#India
सिनौली, बागपत is located in भारत
सिनौली, बागपत
सिनौली, बागपत (भारत)
स्थान बड़ौत तहसील, बागपत ज़िला, उत्तर प्रदेश, भारत
प्रकार समाधिक्षेत्र
राजपरिवार समाधिक्षेत्र
इतिहास
स्थापित लगभग 1850 - 1550 ईपू
संस्कृति सिंधु घाटी सभ्यता
स्थल टिप्पणियां
उत्खनन दिनांक 2005-06
2018
पुरातत्ववेत्ता डी. वी. शर्मा
एस. के. मंजुल
प्रबंधन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण

सिनौली (Sinauli) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के बागपत ज़िले की बड़ौत तहसील में एक पुरातात्विक स्थल है, जहाँ सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित 125 कब्रें पाई गईं थी।[1]

विवरण[संपादित करें]

2005 में खोजा गया सिनौली में मिले कंकालों के रेडियोकार्बन तिथिकरण से अनुमान लगा है कि यहाँ की कब्रे 2200-1800 ईसा पूर्व दिनांकित हैं।[2] यहाँ मिले रथ और दो मुंह वाली तांबे की तलवार किन्हीं बड़े योद्धाओं के लगते हैं। यह माना जाता था कि रथ का आगमन आर्य सभ्यता के साथ हुआ था लेकिन यहाँ की तिथि सिंधु घाटी सभ्यता काल की है, जिस से कुछ इतिहासकार आर्यों को ही सिंधु घाटी सभ्यता से सम्बन्धित होने का दावा कर रहे हैं, जो ब्रिटिश राज के इतिहासकारों के दावों से टकराता है।[3]

यह सभी अवशेष 3800 से 4000 वर्ष पुराने हैं।[4] सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल राखीगढ़ी, कालीबंगा और लोथल में खुुदाई के दौरान कंकाल तो मिल चुके हैं, लेकिन रथ पहली बार मिला है, तथा डीएनए जांच रिपोर्ट से घोड़े के अवशेषों की पुष्टि हुई। इस कारण इस सभ्यता का संबंध वैदिक काल से जोड़ा जा सकता है। वैदिक काल से संबंध जोड़े जाने का एक और कारण यह भी है भी है की ऋगवेद में जिस प्रकार की अंतिम संस्कार की प्रक्रिया वर्णित है ठीक उसी प्रकार की साक्ष्य खुदाई में मिलते हैं।[5] सबसे महत्वपूर्ण बात निकल जो आती है वह है महिला योद्धाओं के पैर नीचे से कटे होना। यह किसी रहस्य से कम नही है, इस से ये भी पुष्टि होती है कि वैदिक काल के समान इस सभ्यता में महिलाएँ युद्धों में भाग लेती थी l[6]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "ASI unearths 'first-ever' physical evidence of chariots in Copper-Bronze age". मूल से 9 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जून 2018.
  2. "Grave Secrets of Sinauli". मूल से 14 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जून 2018.
  3. "ASI finds corpses, 'chariots' at contemporary Harappan site, royalty angle being explored". मूल से 8 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जून 2018.
  4. "सनौली में मिले पुरातात्विक अवशेष दिखाएंगे पांच हजार साल पुराना समाज". मूल से 7 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जून 2018.
  5. "5 हजार साल पुरानी कब्र खुदी तो शव की जगह निकली ऐसी चीज, देखकर इतिहासकार भी रह गए दंग". मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जून 2018.
  6. "संग्रहीत प्रति". मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जून 2018.