सामग्री पर जाएँ

सिनौली, बागपत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सिनौली
Sinauli

सिनौली वाहन/रथ
सिनौली, बागपत is located in उत्तर प्रदेश
सिनौली, बागपत
Shown within India Uttar Pradesh#India
सिनौली, बागपत is located in भारत
सिनौली, बागपत
सिनौली, बागपत (भारत)
स्थान बड़ौत तहसील, बागपत ज़िला, उत्तर प्रदेश, भारत
निर्देशांक 29°14′46″N 77°21′03″E / 29.24611°N 77.35083°E / 29.24611; 77.35083निर्देशांक: 29°14′46″N 77°21′03″E / 29.24611°N 77.35083°E / 29.24611; 77.35083
प्रकार समाधिक्षेत्र
राजपरिवार समाधिक्षेत्र
इतिहास
स्थापित लगभग 1850 - 1550 ईपू
संस्कृति उत्तरी सेंधव संस्कृति, गैरिक मृद्भाण्ड संस्कृति, ताम्र निधि संस्कृति
स्थल टिप्पणियां
उत्खनन दिनांक 2005-06
2018
पुरातत्ववेत्ता डी. वी. शर्मा
एस. के. मंजुल
प्रबंधन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण

सिनौली (Sinauli) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के बागपत ज़िले की बड़ौत तहसील में एक पुरातात्विक स्थल है, जहाँ काँस्य युग से संबंधित समाधि एवं स्मारक पाई गईं थी।[1]

2005 में खोजा गया सिनौली में मिले कंकालों के रेडियोकार्बन तिथिकरण से अनुमान लगा है कि यहाँ की कब्रे 2200-1800 ईसा पूर्व दिनांकित हैं।[2] यहाँ मिले तथाकथित रथ/वाहन और दो मुंह वाली तांबे की तलवार योद्धा संस्कृति की तरफ़ इशारा करते हुए मालूम होते हैँ। खुदाई से मुकुट और कवच भी बरामत हुए थे। [3]

यह सभी अवशेष 3800 से 4000 वर्ष पुराने हैं।[4] महाराष्ट्र के दैमाबाद में रथ समान दिखने वाले, बैल चालित वाहन की काँस्य मूर्ति मिली थी। किन्तु ऐसा वाहन भारतीय इतिहास में पहली बार सिनौली से प्राप्त हुआ! जिस कारण इसके अश्व चालित रथ होने के कयास लगाए गए मगर अश्व के कंकाल प्राप्त न होने के कारण विद्वानो में इस वाहन को लेकर मतभेद ज़ारी हैँ। जहाँ कई इसे असली रथ मानते हैँ पर कई अश्व के अवशेष की कमी की तरफ़ ध्यान करते हुए इसे बैल चालित वाहन मानते हैँ।

इस सभ्यता का संबंध वैदिक काल से जोड़ा जा सकता है। कुछ विद्वान वैदिक ग्रंथो में वर्णित समाधी की रीती तुलना करते हैँ। किन्तु ताबूत या रथ/वाहन सहित समाधी का वर्णन कही नहीं मिलता हैँ। [5] सबसे महत्वपूर्ण बात निकल जो आती है वह है महिला योद्धाओं का कंकाल प्राप्त होना। मगर हैरानी की बात हैँ कि उनके पैर काटे गए थे। यह रहस्यमई रीवाज़ विशेषज्ञो के लिए पहेली बना हुआ हैँ। किन्तु इससे यह अनुमान लगाया जा सकता हैँ कि इस संस्कृति में महिलाए भी लड़ाई में शामिल होती थी। [6]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "ASI unearths 'first-ever' physical evidence of chariots in Copper-Bronze age". Archived from the original on 9 जून 2018. Retrieved 9 जून 2018.
  2. "Grave Secrets of Sinauli". Archived from the original on 14 जून 2018. Retrieved 9 जून 2018.
  3. "ASI finds corpses, 'chariots' at contemporary Harappan site, royalty angle being explored". Archived from the original on 8 जून 2018. Retrieved 9 जून 2018.
  4. "सनौली में मिले पुरातात्विक अवशेष दिखाएंगे पांच हजार साल पुराना समाज". Archived from the original on 7 जून 2018. Retrieved 9 जून 2018.
  5. "5 हजार साल पुरानी कब्र खुदी तो शव की जगह निकली ऐसी चीज, देखकर इतिहासकार भी रह गए दंग". Archived from the original on 12 जून 2018. Retrieved 9 जून 2018.
  6. "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 12 जून 2018. Retrieved 9 जून 2018.