सायबॉर्ग (कॉमिक्स)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सायबॉर्ग
प्रकाशक डीसी कॉमिक्स
पहला अवतरण डीसी कॉमिक्स प्रेजेंट्स #२६ (अक्टूबर १९८०)
रचेता मर्व वुल्फमैन
जॉर्ज पेरेज़
दूसरा नाम विक्टर स्टोन
शक्तियां
  • अलौकिक शक्ति, गति, सहनशीलता तथा फुर्ती
  • संवेदी प्रणाली
  • शारीरिक / चिकित्सा स्कैनर
  • अंतर्निहित हथियार
  • उड़ान
  • टेक्नोपैथी

सायबॉर्ग डीसी कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखने वाला एक काल्पनिक सुपरहीरो है। मर्व वुल्फमैन और जॉर्ज पेरेज़ द्वारा निर्मित यह चरित्र पहली बार डीसी कॉमिक्स प्रेजेंट्स #२६ (अक्टूबर १९८०) में दिखाई दिया।

सायबॉर्ग फुटबाल खिलाड़ी विक्टर स्टोन का दूसरा नाम है, जो एक बार स्टार लैब्स में अपने पिता, सिलस स्टोन के एक गलत एक्सपेरिमेंट के कारण हुए हादसे में फंस गया। इसी हादसे में उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया, और उसे ठीक करने के लिए सिलस को उसके आधे शरीर को मशीनी उपकरणों से बदलना पड़ा। पारम्परिक तौर पर टीन टाइटन्स के एक सदस्य के रूप में प्रदर्शित[1] सायबॉर्ग को २०११ की डीसी की न्यू ५२ रिबूट में जस्टिस लीग के संस्थापक सदस्य का दर्जा दिया गया।[2]

अभिनेता रे फिशर डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स की फिल्मों में एक्वामैन की भूमिका निभा रहे हैं। अपनी इस भूमिका में वह सर्वप्रथम २०१६ की फ़िल्म बैटमैन वर्सेस सुपरमैन: डॉन ऑफ जस्टिस में विशेष उपस्थिति में दिखे थे,[3] जिसके बाद उनका चरित्र फिर २०१७ में जस्टिस लीग में नजर आया।[4] चरित्र पर आधारित एक फ़िल्म वर्तमान में निर्माणाधीन है; और इसका २०२० में रिलीज़ होना प्रस्तावित है।[5][6]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Greenberger, Robert (2008). "Cyborg". प्रकाशित Dougall, Alastair (संपा॰). The DC Comics Encyclopedia. New York: Dorling Kindersley. पृ॰ 91. OCLC 213309017. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-7566-4119-5.
  2. Siegel, Lucas. "One Year Ago: DC UNIVERSE Reboots in September". Newsarama. मूल से 5 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 नवंबर 2018.
  3. "Ray Fisher to Play Cyborg In 'Batman-Superman' (EXCLUSIVE)". Deadline. April 23, 2014. मूल से 11 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-04-24.
  4. Bumbray, Chris (June 21, 2016). "Set Visit: Everything You Need To Know About Zack Snyder's Justice League". Joblo. मूल से 22 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 नवंबर 2018.
  5. Chris Compendio (November 6, 2017). "Cyborg Actor Ray Fisher Wants 'Intimate Story' For Solo Movie". Screen Rant. मूल से 7 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि December 16, 2017.
  6. Grant Davis (November 6, 2017). "'Justice League': Ray Fisher Knows Where He'll Play Cyborg Next". Heroichollywood.com. मूल से 7 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि December 16, 2017.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]