साँचा:मुखपृष्ठ अन्य संस्करणों में जून 2008

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सिकंदर
सिकंदर
सिकंदर महान (२०जुलाई, ईसापूर्व ३५६ से जून ११ ईसा पूर्व ३२३) मेसेडोनिया का ग्रीक प्रशासक था। वह 'एलेक्ज़ेंडर तृतीय' तथा एलेक्ज़ेंडर मेसेडोनियन नाम से भी जाना जाता है। विश्व के इतिहास में वह सबसे कुशल और यशस्वी सेनापति माना गया है। अपनी मृत्यु तक वह उस तमाम भूमि को जीत चुका था जिसकी जानकारी प्राचीन ग्रीक लोगों को थी। इसीलिए उसका एक नाम विश्वविजेता भी है। उसने अपने शासनकाल में इरान, सीरिया, मिस्र, मसोपोटेमिया, फिनीशिया, जुदेआ, गाज़ा, बैक्ट्रिया और भारत में पंजाब तक विजय प्राप्त की थी। फारसी में उसे एस्कंदर-ए-मक्दुनी (मॅसेडोनिया का अलेक्ज़ैंडर) औऱ हिंदी में सिकंदर महान कहा जाता है। संपूर्ण लेख पढ़ें… (मराठीहिन्दी)