साँचा:मुखपृष्ठ अन्य संस्करणों में जुलाई 2008

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
चारमीनार
चारमीनार
हैदराबाद भारत के राज्य आंध्र प्रदेश की राजधानी है। आन्ध्र प्रदेश के तेलन्गाना क्षेत्र मे स्थित इस महानगर की जनसंख्या लगभग ६१ लाख है। भारत के महानगरों में जनसंख्या के आधार पर यह ५वें स्थान पर है। हैदराबाद अपने उन्नत इतिहास, संस्कृति और स्थापत्य के लिए जाना जाता है। यह उत्तर व दक्षिण भारत के स्वाभाविक संगम वाली बहुभाषी सांस्कृतिक का प्रतिनिधित्व भी करता है। हैदराबाद वह स्थान रहा है जहाँ हिन्दू और मुस्लिम शांतिपूर्वक शताब्दियों से साथ साथ रह रहे हैं। यह भारत के सर्वाधिक विकसित नगरों मे से एक है और भारत में सूचना प्रौधोगिकी एवं जैव प्रौद्यौगिकी का केन्द्र बनता जा रहा है। हैदराबाद और सिकंदराबाद हुसैन सागर से विभाजित("टैंक बाँध" से बंधे हुये) जुड़वाँ शहर हैं ।संपूर्ण लेख पढ़ें… (अँग्रेज़ीहिन्दी)