साँचा:आज का आलेख २४ अगस्त २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
भारतीय सर्वेक्षण विभाग, भारत की नक्शे बनाने और सर्वेक्षण करने वाली केन्द्रीय एजेंसी है। इसका गठन १७६७ में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी के क्षेत्रों को संगठित करने हेतु किया गया था। यह भारत सरकार के पुरातनतम अभियांत्रिक विभागों में से एक है। इसकी स्थापना कैप्टन टी जी मोंटोगोमरी के निर्देशन में की गई थी। देश की मुख्य मैपिंग एजेंसी के रूप में यह संस्थान प्रशंसनीय भूमिका निभाता आ रहा है। सर्वे ऑफ इंडिया ट्राइगोनोमेट्रीकल सर्वे, रेवेन्यू सर्वे और मैपिंग सर्वे नामक तीन संस्थानों का एक संयोग है। भारत के पहले सर्वेयर जनरल कर्नल विलियम लेम्बटन को १८०२ में ट्राइगोनोमेट्रीकल सर्वे ऑफ इंडिया की स्थापना का श्रेय जाता है। इसे पूरा करने में ४० साल लगे और यह २४०० मील के क्षेत्र पर फैला हुआ है। इसका मुख्यालय देहरादून, उत्तराखंड में स्थित है। इसमें १८ नागर अभियांत्रिकी मंडल हैं, और भारत पर्यन्त २३ भूगर्भ-स्पेशियल आंकड़े केन्द्र हैं, प्रत्येक अपने प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़ा है।  विस्तार में...