साँचा:आज का आलेख १९ नवंबर २०१०

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
चित्रकोट प्रपात में इंद्रावती नदी
चित्रकोट प्रपात में इंद्रावती नदी
इंद्रावती नदी (तेलुगु: ఇంద్రావతి నది) मध्य भारत की एक बड़ी नदी है और गोदावरी नदी की सहायक नदी है। इस नदी नदी का उदगम स्थान उड़ीसा के कालाहन्डी जिले के रामपुर थूयामूल में है। नदी की कुल लम्बाई 240 मील (390 कि॰मी॰) है।[1] यह नदी प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर दन्तेवाडा जिले मे प्रवाहित होती है। दन्तेवाडा जिले के भद्रकाली में इंद्रावती नदी और गोदावरी नदी का सगंम होता है। अपनी पथरीले तल के कारण इसमे नौकायन संभव नही है। इसकी कई सहायक नदियां हैं, जिनमें पामेर और चिंटा नदियां प्रमुख हैं।इंद्रावती नदी बस्तर के लोगों के लिए आस्था और भक्ति की प्रतीक है।[2] इस नदी के मुहाने पर बसा है छत्तीसगढ़ का शहर जगदलपुर। यह एक प्रमुख सांस्कृतिक एवं हस्तशिल्प केन्द्र है। यहीं पर मानव विज्ञान संग्रहालय भी स्थित है, जहां बस्तर के आदिवासियों की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं मनोरंजन से संबंधित वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं।  विस्तार में...
  1. "बस्तर जिले की वेब साईट". अभिगमन तिथि 9 जनवरी 2009.
  2. "बस्तर - छत्तीसगढ़ - जनसंपर्क विभाग". अभिगमन तिथि 1 जुलाई 2010.