साँचा:आज का आलेख १८ जुलाई २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आर्मीनिया का झंडा
आर्मीनिया का झंडा
आर्मीनिया (आर्मेनिया) यूरोप के काकेशस क्षेत्र में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी येरेवन है। आर्मीनिया २३ अगस्त १९९० को सोवियत संघ से स्वतंत्रता हुआ था परन्तु इसकी स्थापना की घोषणा २१ सितंबर, १९९१ को हुई एवं इसे अंतर्राष्ट्रीय मान्यता २५ दिसंबर को मिली। इसकी सीमाएँ तुर्की, जॉर्जिया, अजरबैजान और ईरान से लगी हुई हैं। यहाँ ९७.९ प्रतिशत से अधिक आर्मीनियाई जातीय समुदाय के अलावा १.३% यज़िदी, ०.५% रूसी और अन्य अल्पसंख्यक निवास करते हैं। आर्मेनिया प्राचीन ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर वाला देश है। आर्मेनिया के राजा ने चौथी शताब्दी मे ही ईसाई धर्म ग्रहण कर लिया था, इस प्रकार आर्मेनिया राज्य ईसाई धर्म ग्रहण करने वाला प्रथम राज्य है। देश में आर्मेनियाई एपोस्टलिक चर्च सबसे बड़ा धर्म है। इसके अलावा यहां ईसाईयों, मुसलमानों और अन्य संप्रदायों का छोटा समुदाय है। कुछ ईसाईयों की मान्यता है कि नोह आर्क और उसका परिवार यहीं आकर बस गया था। विस्तार से पढ़ें