साँचा:आज का आलेख १० जुलाई २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मैथन बांध
मैथन बांध
झारखंड प्रदेश में स्थित धनबाद से ५२ किमी दूर मैथन बांध दामोदर वैली कारपोरेशन का सबसे बड़ा जलाशय है। इसके आसपास का सौंदर्य पर्यटकों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। बराकर नदी के ऊपर बने इस बांध का निर्माण बाढ़ को रोकने के लिए किया गया था। बांध के नीचे एक पावर स्‍टेशन का भी निर्माण किया गया है, जो दक्षिण पूर्व एशिया में अपने आप में आधुनिकतम तकनीक का उदाहरण माना जाता है। इसकी परिकल्पना जवाहरलाल नेहरू ने की थी। इसके पास ही एक बहुत प्राचीन मां कल्‍याणेश्‍वरी का मंदिर भी है। लगभग ६५ वर्ग कि॰मी॰ में फैले इस बांध के पास एक झील भी है जहां नौकायन और आवासीय सुविधाएं उपलब्‍ध है। इसके अतिरिक्त पास ही एक मृगदाव तथा पक्षी विहार भी है, जहां पर्यटक जंगल के प्राकृतिक सौन्‍दर्य तथा विभिन्‍न किस्‍म के पशु-पक्षियों को देख सकते है। विस्तार से पढ़ें