सरूताल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सरुताल, समुद्र तल से लगभग 13800 फिट की ऊंचाई पर उत्तरकाशी Archived 2021-02-25 at the वेबैक मशीन जिले के बड़कोट क्षेत्र में स्थित 38 किलोमीटर का एक पैदल ट्रेक है। सरूताल ट्रेक से हिमालय की बन्दरपूँछ, यमुनोत्री और गंगोत्री चोटियों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। सरुताल मार्ग में कई तरह के वृक्ष और जड़ी बूटियां भी देखने को मिलती हैं। यहां चीड़, देवदार, बांझ, केदारपात्री, भोजपत्र, और कुंड के नजदीक ब्रह्मकमल देखने को मिलते हैं। इसके अतिरिक्त मोनाल पक्षी, कस्तूरी मृग, जंगली सुंअर, बटेर आदि दिखना आम बात है। स्थानीय लोगों के अनुसार जंगलों में कभी कभी गुलदार, बाघ जैसे खतरनाक जीव भी देखे गए हैं।