सपूत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(सपूत (1996 फ़िल्म) से अनुप्रेषित)
सपूत

सपूत का पोस्टर
निर्देशक जगदीश. ए शर्मा
अभिनेता अक्षय कुमार,
सुनील शेट्टी,
सोनाली बेंद्रे,
करिश्मा कपूर
संगीतकार अनु मलिक
प्रदर्शन तिथियाँ
8 नवंबर, 1996
देश भारत
भाषा हिन्दी

सपूत जगदीश. ए. शर्मा द्वारा निर्देशित भारतीय हिंदी एक्शन फ़िल्म है। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, करिश्मा कपूर और सोनाली बेंद्रे ने मुख्य किरदार निभाए हैं। अन्य कलाकारों में कादर ख़ान, प्रेम चोपड़ा, जॉनी लीवर, किरण कुमार, अवतार गिल, मुकेश ऋषि, शालिनी कपूर, जीतू वर्मा और महावीर शाह शामिल हैं।

संक्षेप[संपादित करें]

सिंघानिया (कादर ख़ान) एक शक्तिशाली अंडरवर्ल्ड डॉन है जिसके दो बेटे हैं। राज (सुनील शेट्टी) जो अपने व्यापार की देखभाल करता है, जबकि उसका छोटा भाई प्रेम (अक्षय कुमार) एक लड़कीबाज हैं। सिंघानिया नशीली दवाओं में व्यापार नहीं करता है और न ही वह अपने किसी भी आदमी को नशीले पदार्थों में व्यापार करने की इजाजत देता है। नतीजतन, अपराध दुनिया में उसके प्रतिद्वंद्वियों, धनेश्वर (प्रेम चोपड़ा) और उसके भाई तेजेश्वर (मुकेश ऋषि) ने सिंघानिया की हत्या कर दी। अब राज और प्रेम को अपने पिता के आपराधिक साम्राज्य को एक एक कदम चल कर वापस लेना होगा।

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

सभी गीत अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध।

क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."काजल काजल तेरी आँखों का काजल" (I)देव कोहलीकुमार सानु, साधना सरगम8:19
2."मैं लड़की का दीवाना"देव कोहलीअभिजीत6:34
3."काजल काजल तेरी आँखों का काजल" (II)देव कोहलीअमित कुमार, आशा भोंसले8:19
4."टुकुर टुकुर"देव कोहलीअमित कुमार, आशा भोंसले5:42
5."तेरा ये देख के चेहरा"देव कोहलीकुमार सानु6:08
6."मुम्बई लियो मुम्बई लियो"देव कोहलीरेमो फर्नांडीस6:21
7."कैच मी इफ यू कैन"विनय देवसुनीता राव7:27

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

सपूत इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर