सामग्री पर जाएँ

सनातन मांझी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सनातन मांझी (5 जनवरी 1941-29 अप्रैल 2021) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्य थे। वह पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधानसभा के सदस्य भी रहे। सनातन मांझी 1969 और 1972 में पोटका विधानसभा क्षेत्र से दो बार निर्दलीय विधायक चुने गए थे।[1][2]

मांझी 1980-1992 तक एकीकृत सिंहभूम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रहे।[3] इंदिरा गांधी ने उन्हें कांग्रेस में शामिल कराया था। सनातन के कांग्रेस अध्यक्ष रहते ही जमशेदपुर के बिष्टुपुर में कांग्रेस का पहला कार्यालय खुला था। वह बाबूलाल मरांडी के साथ झारखंड विकास मोर्चा के सदस्य भी रहे। इसके बाद 2014 में झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए।[4] उनके पुत्र बाबू माझी झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्य हैं।[5]

सनातन मांझी का जन्म पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखण्ड में रसूनचोपा गांव में 5 जनवरी 1941 को संथाल आदिवासी परिवार में हुआ था। 29 अप्रैल 2021 में कोरोना से पीड़ित होने के कारण उनका निधन हुआ।[6][7][8]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "पोटका के पूर्व विधायक सनातन मांझी का कोरोना से निधन, सीएम ने शोक जताया - Hindi News,Daily News, Jharkhand News" (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 2021-04-29. अभिगमन तिथि: 2023-04-11.
  2. Bharat, Team Sharp (2021-04-29). "jharkhand-one-more-loss-पोटका के पूर्व विधायक सनातन मांझी की कोरोना से मौत, एक ही दिन में कोरोना ने ली झारखंड के दो बड़े आदिवासी राजनेताओं की जान". Sharp Bharat. अभिगमन तिथि: 2023-04-11.
  3. "सनातन मांझी ने याद किया बागुन को". Hindustan (hindi भाषा में). अभिगमन तिथि: 2023-04-11.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  4. "झामुमो में शामिल होंगे सनातन मांझी". Hindustan (hindi भाषा में). अभिगमन तिथि: 2023-04-11.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  5. "Jamshedpur: कोरोना से पोटका के पूर्व विधायक सनातन माझी की मौत, कोलकाता में थे इलाजरत". Dainik Jagran. अभिगमन तिथि: 2023-04-11.
  6. News, Lagatar (2023-01-05). "जमशेदपुर : करनडीह में मनी पूर्व विधायक सनातन मांझी की 82 वीं जयंती". Lagatar (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2023-04-11. {{cite web}}: |last= has generic name (help)
  7. Bharat, Team Sharp (2021-04-29). "jharkhand-one-more-loss-पोटका के पूर्व विधायक सनातन मांझी की कोरोना से मौत, एक ही दिन में कोरोना ने ली झारखंड के दो बड़े आदिवासी राजनेताओं की जान". Sharp Bharat. अभिगमन तिथि: 2023-04-11.
  8. Singh, Vinay (2021-04-29). "जमशेदपुर : पोटका से दो बार निर्दलीय विधायक रहे सनातन माझी की कोरोना से मौत, वर्तमान में सोनारी आवास पर रह रहे थे, कोलकाता में चल रहा था ईलाज". Inside Jharkhand News (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2023-04-11.