सदस्य:Surabhi Ranjan/प्रयोगपृष्ठ/रूपर्ट मर्डोक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रूपर्ट मर्डोक

कीथ रूपर्ट मर्डोक ऑस्ट्रेलियाई जन्मे अमरीकन मीडिया मुग़ल हैं। उनका जन्म ११ मार्च १९३१ को मेलबर्न में हुआ था।

अनुक्रम[संपादित करें]

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

रूपर्ट मर्डोक के पिता सर कीथ मर्डोक एक युद्ध संवाददाता थे और बाद में दो क्षेत्रिय अख़बार के मालिक बने जो कि एडिलेड और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में था। रूपर्ट अंग्रेजी, आयरिश और स्कॉटिश वंशावली के हैं। मर्डोक ने जीलॉन्ग ग्रामर स्कूल से अपनी पढ़ाई की जहाँ वे अपने विद्यालय के आधिकारिक पत्रिका, द कॉरियान के सह-संपादक थे और छात्र पत्रिका, इफ रिवाईव्ड के संपादक थे। मर्डोक ने इंग्लैंड के वर्सेस्टर कॉलेज से राजनीति, दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र में पढ़ाई की, जहाँ उन्होंने लेबर पार्टी का समर्थन किया, लेबर सचिव के लिए खड़े हुए और ऑक्सफ़र्ड स्टूडेंट पब्लिकेशन लिमिटिड का प्रबंधन किया। [1]

अपने पिता की मृत्यु के बाद, सिर्फ २१ साल की उम्र में मर्डोक ने पारिवारिक व्यवसाय का कार्यभार संभालने के लिए ऑक्सफ़ोर्ड से वापिस आने का फैसला लिया। उन्हीने अपने अख़बार, एडिलेड न्यूज़, को एक बड़ी सफलता में तब्दील किया। उन्होंने पर्थ में संडे टाइम्स खरीदने के साथ अपना ध्यान अधिग्रहण और विस्तार पर केंद्रित करना शुरू कर दिया और कुछ ही वर्षों में न्यू साउथ वेल्स, क्वीनसलैंड, विक्टोरिया और उत्तरी क्षेत्र में उपनगरीय और प्रांतीय अखबारों को प्राप्त किया जिसमें सिडनी का अखबार द मिरर भी शामिल था। मर्डोक ने १९६९ में यूनाइटेड किंगडम में विस्तार करने से पहले, १९५० और १९६० के दशक में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में कई अख़बारों का अधिग्रहण किया, जिसमें न्यूज़ ऑफ़ द वर्ल्ड और द सन शामिल थे।

बाद का काम[संपादित करें]

१९७४ में मर्डोक अमरीकी बाजार में विस्तार करने के लिए न्यूयॉर्क शहर में स्थानांतरित हो गए, हालांकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में रुचियाँ बरकरार रखीं। १९८१ में मर्डोक ने अपनी पहली ब्रिटिश ब्रॉडशीट द टाइम्स को खरीदा और अमरीकन टेलीविजन की स्वामित्व के लिए कानूनी आवश्यकता को पूरा करने हेतु १९८५ में अमरीकी नागरिक बन गए। १९८६ में नई इलेक्ट्रॉनिक प्रकाशन प्रौद्योगिकियों को अपनाने हेतु उत्सुक मर्डोक ने वपपिंग में अपने ब्रिटेन के मुद्रण कार्यों को मजबूत किया जिससे कड़वा औद्योगिक विवाद पैदा हो गया। मद्रोक के समाचार निगम ने ट्वेंटिएथ सेंचुरी फॉक्स (१९८५), हार्पर कॉलिंस (१९८९) और '' वॉल स्ट्रीट जर्नल '' (२००७) का अधिग्रहण किया। साल २००० तक मर्डोक के समाचार निगम ने ५० से अधिक देशों में ८०० से अधिक कंपनियों का अधिग्रहण किया जिसका कुल मूल्य ५ अरब डॉलर से अधिक है। साल २०११ में मद्रोक पे आरोप लगा कि उनकी कंपनी न्यूज़ कारपोरेशन हस्तियों, रॉयल्टी और सार्वजनिक नागरिकों के फ़ोन को नियमित रूप से हैक कर रही है। मड्रोक को रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोप में ब्रिटिश सरकार और अमरीकी एफ बी आई के सरकारी जांच का भी सामना करना पड़ा। २१ जुलाई २०१२ को उन्होंने न्यूज़ इंटरनेशनल के निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया। १ जुलाई २०१५ को मर्डोक ने २१वीं सदी फॉक्स के सीईओ के पद से भी इस्तीफा दे दिया। जुलाई २०१६ में यौन उत्पीड़न के आरोप के कारण रॉजर ऐलिस के इस्तीफे के बाद, मर्डोक को फॉक्स न्यूज़ चैनल के कार्यकारी सीईओ का नाम दे दिया गया।[2]

वैयक्तिक जीवन[संपादित करें]

मर्डोक ने कुल ३ शादियाँ कीं। सन १९५६ में पेट्रीसिया बुकर से, १९६७ में अन्ना मारिया तोरव से और १९९९ में वेंडी देंग से। वेंडी देंग से तलाक होने के बाद ४ मार्च २०१६ को उन्होंने जेरी हॉल से लंदन के स्पेंसर हाउस में विवाह रचाया।[3]

  1. https://en.wikipedia.org/wiki/Rupert_Murdoch
  2. http://wgntv.com/2016/07/10/6-more-women-allege-sexual-harassment-by-fox-news-ceo-roger-ailes/
  3. https://www.biography.com/people/rupert-murdoch-9418489