सदस्य:Shweta Jaju/प्रयोगपृष्ठ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से


ल्यान्थनम एक भौतिक तत्व है। ल्यान्थनम एक नरम, नमनीय, चांदी-सफेद रंग का धातु है जिसकी परमाणु संख्या ५७ है। यह हवा के संपर्क में आते ही तेज़ी से खराब हो जाता है तथा यह इतना नरम है कि इसे चाकु से काटा जा सकता है। ल्यान्थानॉदड श्रृंखला, जो १५ समान तत्वों का एक समूह है, उसका पहला तत्व है ल्यान्थानम। इसे कभी-कभी छटी अवधि के संक्रमण धातुओं का भी पहला तत्व माना जाता है और परंपरागत रूप से इसे पृथ्वी के दुर्लभ तत्वों के बीच गिना जाता है। ल्यन्थानम की कोइ जैविक भूमिका नहीं और यह बहुत विषाक्त भी नहीं है।

ल्यान्थनम की खोज[संपादित करें]

ल्यान्थानम सबसे पहले १८३९ में स्वीडिश रसायनज्ञ, कार्ल गुस्ताव मोसान्दर को सैरियम नाइट्रेट में एक अशुध्दता के रूप में मिला। इसी खोज के कारण प्राचीन युनानी शब्द "ल्यन्थानीन" जिस्का अर्थ है "छिपा रहना" से इस तत्व का नाम ल्यान्थानम पड़ा।

ल्यान्थनम के साधन[संपादित करें]

हालांकि यह एक दुर्लभ तत्व के रूप में वर्गीकृत किया गया है, पर ल्यन्थानम पृथ्वी की पपड़ी में अट्ठाईसवा सबसे प्रचूर मात्रा में पाया जानेवाला तत्व है। यह पृथ्वी की पपड़ी में लीड से लगभग तीन गुना ज्य़ादा मात्रा में पाया जाता है। जिन खनिजों में ल्यान्थानम पाया जाता है, उन खनिजों से इसे निकालने की प्रक्रिया इतनी जटिल है, कि उसे इसके शुध्द रूप में १९२३ तक अलग नहीं किया जा सका था।

ल्यान्थनम और अन्य ल्यनथनोइडस्[संपादित करें]

ल्यानथानम अक्सर समूह-३ का तत्व माना जाता है। केवल ल्यान्थानम एक कमज़ोर समचुंबक है, क्योंकि बाकि सारे ल्यान्थानोइड तेज़ समचुंबक हैं। सारे ल्यान्थानोइड के बीच ल्यानथानम का पिघलने क तापमान दूसरा सबसे कम है - ९२० डिग्री सेल्सियस। सबसे कम है सैरियम का। जैसे-जैसे ल्यान्थानोइड की श्रृंखला तय की जाती है, वैसे-वैसे उसके तत्व कड़क होते जाते है, इसलिए, जैसे उम्मीद है, ल्यान्थानम एक नरम धातु है। ल्यान्थानम अपनी श्रृंखला का सबसे कम अस्थिर तत्व है। ल्यान्थानम कमरे के तापमान पर हेक्सागोनल क्रिस्टल की संरचना का होता है।

ल्यान्थनम के गुण[संपादित करें]

आवधिक प्रवृत्तियों से अपेक्षा के अनुरूप, ल्यान्थानोइड और समूह-३ के स्थिर तत्वों में ल्यान्थानम की सबसे बड़ी परमाणु त्रिज्या है। इसी कारण, इन सभी तत्वों में हवा के संपर्क में, ल्यान्थानम ही सबसे धीरे खराब होते हैं। एक छोटा-सा ल्यान्थानम का नमूना एक साल में पूरी तरह से ज़ंग जाएगा। ल्यान्थानम सबसे बड़ा होने के कारण ल्यान्थानोइड और समूह-३ के तत्वों में सबसे ज़्यादा मज़बूत और कडक क्षारीय तत्व है।

ल्यान्थनम के उपयोग और दुष्प्रभाव[संपादित करें]

उपयोग[संपादित करें]

ल्यान्थानम मानव चयापचाय को प्रभावित करने कोलेस्ट्रोल स्तर को घटाने, रक्तचाप, भूख और रक्त जमावट के जोखिम को कम करने के लिए जाना जाता है। ल्यान्थानम मस्तिष्क में इंजेक्ट करने से वह एक दर्द-निवारक दवा का काम करता है, हालांकि इसके पीछे जो तंत्र है वह अभी-भी अज्ञात है। कैमरा लेनस् बनाने में ल्यान्थनम का प्रयोग किया जाता है।

दुष्प्रभाव[संपादित करें]

ल्यान्थानम की विषाक्तता कम से माध्यम स्थर पर है और इसे ध्यान से संभालना चाहिए। ल्यान्थानम के सेवन से अतिग्लूकोसरक्तता, कम रक्तचाप, यकृत परिवर्तन आदि जैसी बिमारियाँ होती है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

[1] [2]

  1. https://en.wikipedia.org/wiki/Lanthanum
  2. http://www.rsc.org/periodic-table/element/57/lanthanum