सदस्य:SM7/stubsorter

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

Stubsorter हिंदी विकिपीडिया पर आधार लेखों पर सटीक ढंग से आधार सन्देश साँचे (आधार टैग) जोड़ने में मददगार उपकरण है। इसका प्रयोग पहले से लगे आधार टैग को हटा कर अधिक बेहतर ढंग से वर्गीकृत (संकीर्ण और सटीक) आधार टैग लगाने हेतु किया जा सकता है।

इस उपकरण को सक्रिय करने के बाद "अधिक" टैब में आपको "स्टब छँटाई" नामक विकल्प दीखता है। इसे क्लिक करने पर लेख के ऊपरी हिस्से में, अपेक्षाकृत छोटे अक्षरों में कुछ कड़ियाँ आ जाती हैं जिनमें से आप "अक्षर-क्रम" में हिंदी विकिपीडिया पर उपलब्ध आधार सन्देश साँचों को देख सकते हैं। लेख के विषय के अनुसार सबसे सटीक टैग चुन कर उसके अंग्रेजी नाम पर क्लिक करने से यह आधार टैग लेख के सबसे नीचे जुड़ जाता है और पृष्ठ का पूर्वावलोकन स्वतः लोड होता है; इससे पूर्व यह पहले से लगे सभी आधार टैग को हटा देता है।

पूर्वावलोकन देखकर संतुष्ट होने के बाद "बदलाव प्रकाशित करें" बटन पर क्लिक करें।

सक्रिय करने हेतु

अपने common.js पन्ने पर निम्नलिखित कोड जोड़ें:

importScript('सदस्य:SM7/stubsorter.js');

सीमायें

  • यह केवल अंग्रेजी पाठ के रूप में साँचे के नाम को ही जोड़ता है। बाद में अंग्रेजी नाम वाले साँचे को मूल साँचे से बॉट द्वारा बदल दिया जाता है।
  • पहले से प्रयुक्त सभी आधार टैग हटा देता है, अतः एक से अधिक आधार टैग नहीं जोड़े जा सकते।

स्रोत

यह मूल रूप से अंग्रेजी विकि की स्क्रिप्ट पर आधारित है जिसके विकास में en:User:ais523, en:User:thesublime514 en:User:Alai और en:User:jj137 का योगदान (अनुरोध और निर्माण में) रहा।

अंग्रेजी विकिपीडिया पर इसके वर्तमान संस्करण के निर्माण में en:User:MC10 का योगदान रहा जिस स्क्रिप्ट को User:SM7 द्वारा हिंदी विकिपीडिया के लिए स्थानीयकृत किया गया।

समस्यायें

यदि इस स्क्रिप्ट से सम्पादन में कोई समस्या उत्पन्न होती है,
अथवा इसे और बेहतर बनाने हेतु आप कुछ सुझाव देना चाहते हैं तो कृपया सदस्य के वार्ता पन्ने पर लिखें