सदस्य:Priyanshu Lahoti 2230161/प्रयोगपृष्ठ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

क्रिस्टाबेल, सैम्युअल टेलर कॉलरिज रचित अंग्रेजी भाषा में एक अधूरी गोथिक गाथागीत है| यह गाथागीत सबसे प्रथम १८१६ में क्रिस्टाबेल कुब्ला खान, ए विज़न; दी पाइनस ऑफ़ स्लीप में प्रकाशित हुई थी[1]| यह गाथागीत २ भागो में लिखा गया था| इस गीत का पहला भाग १७९७ में लिखा गया था और दूसरा भाग १८००| कॉलरिज ने इसके और तीन भागो की रचना का भी सोचा था परन्तु वे कभी पुरे नहीं हुए|

सैम्युअल टेलर कॉलरिज रचित क्रिस्टाबेल[2]

सारांश[संपादित करें]

क्रिस्टाबेल का पहला भाग आरम्भ होता है गीत के मुख्य पात्र क्रिस्टाबेल| क्रिस्टाबेल एक मासूम और गुनी राजकुमारी है| वह राजा "सर लोलिने " की सुपुत्री है| गीत आरम्भ होता है क्रिस्टाबेल के साथ जो रात के बीच में अपने महल से जंगलो की ओर, सैनिको से बचते हुए अपना रास्ता बना रही है| वह जंगलो के बीच अपने मंगेतर जो एक सैनिक है उसके जीवन के लिए प्रार्थना करने जाती है| उन घने जंगलो में उससे एक औरत, बांधिवि मिलती है| उस औरत का नाम गेराल्डिने है| महिला को संकट में देख, क्रिस्टाबेल उसे सहायता करने के लिए विवश हो जाती है| वह उसे अपने महल ले जाती है| गेराल्डिने के महल में प्रवेश होते ही महल में अजीब घटनाए शुरू हो जाती है| गेराल्डिने का कहना है की वह "लार्ड रोलैंड दे वॉक्स " की बेटी है जो कि क्रिस्टाबेल कि पिता के बड़े ख़ास दोस्त थे किन्तु कुछ मतभेद के कारन उनकी बात नहीं होती | उसका अपहरण हो गया था| जब क्रिस्टाबेल गेराल्डिने को अपने कक्ष में चुपके ले जा रही होती है तब महल का कुत्ता गेराल्डिने पे जोर जोर से गुर्राने लगता है और मार्ग में रखे मशाल कि आग जोर से जलने लग जाती है| गीत जैसे आगे बढ़ती है, हमें गेराल्डिने के अमानुषी और भयग्रस्त गुणों का खुलासा होता है | रात का गलत फाइदा उठाते हुए गेराल्डिन क्रिस्टाबेल के कक्ष में उसका साथ निवस्त्र हो जाती है और एक तरीके से उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने कि कोशिश करती है |

गीत का दूसरा भाग अगले सुबह से शुरू होता है जहा हम क्रिस्टाबेल चिंता के स्तिथि में देखते है| उससे पिछले रात के घटनाओ का पछतावा हो रहा है | उसी वक्त क्रिस्टाबेल कि पिता लार्ड लोलिने उनसे मिलने आते है| तब ही वह गेराल्डिने को भी देखलेते है | जब लार्ड लोलिने को पता चलता है कि गेराल्डिन वॉक्स कि बेटी है वह तुरंत गेराल्डिने के साथ वॉक्स के राज्य शान्ति का सन्देश ले चलते है| जाने के समय क्रिस्टाबेल जब अशांत और निस्सहाय अपने पिता और गेराल्डिने को एक अंतिम झलक देती है तब वह देखती है कि गेराल्डिन कि आँखों का रूप एक सांप के आंखों में बदल जाती है और यह गीत अधूरी ही समाप्त हो जाती है |

विश्लेषण[संपादित करें]

द ब्लू फेयरी बुक (1891) से, संस्करण। एंड्रयू लैंग; इलस. एच. जे. फोर्ड और लैंसलॉट स्पीड। लंदन, लॉन्गमैन्स, ग्रीन एंड कंपनी

क्रिस्टाबेल गीत विभिन्न विषय वस्तु एवं उस काल के कई विवादस्पद विषय पे भी प्रकाश डालती है | सबसे प्रमुख एवं महत्वपूर्ण विषय-वस्तु अमानुषी और अलौकिक है| अवयव जैसे अँधेरी कोहरी रात, जंगलो के बीच प्राथना और सबसे प्रमुख गेराल्डिन का चरित्र एवं व्यवहार इस बात का प्रमाण है कि यह अलौकिक है| जब अन्य लोग कविता के प्राकृतिक और अन्य रूपों का अनुसरण कर रहे थे, कॉलरिज परिपाटी से हटकर कुछ अलग करने का प्रयास कर रहे थे| इस गीत में सबसे विवादस्पद विषय क्रिस्टाबेल और गेराल्डिने के समलैंगिक सम्बन्ध पे प्रकाश डालती है| क्रिस्टाबेल का आक्रामक कथानक गेराल्डिन और क्रिस्टाबेल के, परोक्ष रूप से यौन संबंधों के इर्द-गिर्द घूमता है।उस काल में ब्रिटैन में समलैंगिकता को पाप माना जाता थे | ईसाई धर्म के अनुसार समलैंगिकता पाप था| धार्मिक प्रसार के बावजूद, कॉलरिज बड़े बहादुरी से इन विषयो के साथ समन्वेषण कर रहे थे |

प्रभाव[संपादित करें]

कॉलरिज कि यहाँ कविता अन्य कई साहित्यिक रचनाओं पर प्रभाव किया है| क्रिस्टाबेल का कवि एडगर एलन पो पर प्रभाव था, विशेषकर उनकी कविता द स्लीपर पर।यह तर्क दिया गया है कि जोसेफ शेरिडन ले फानू के 1872 का उपन्यास कार्मिला क्रिस्टाबेल का एक श्रद्धांजलि या रूपांतरण है। ले फानू की प्रतिपक्षी कार्मिला में क्रिस्टाबेल की गेराल्डिन के साथ कुछ समानताएँ हैं; उदाहरण के लिए, वह घर की दहलीज पार नहीं कर सकती, और रात में अधिक मजबूत लगती है। इसी तरह, दोनों कृतियों की नायिकाएँ समान हैं, क्रिस्टाबेल और लॉरा दोनों मृत माताओं की संतान हैं जो वर्तमान में अपने विधवा पिता के प्रभार में ह

2002 में, अमेरिकी प्रयोगात्मक फिल्म निर्माता जेम्स फोटोपोलोस ने क्रिस्टाबेल का एक फीचर-लेंथ अवंत-गार्डे सिनेमाई रूपांतरण जारी किया।

ब्रिटिश उपन्यासकार ए.एस. बयाट ने अपने पुरस्कार विजेता उपन्यास पोज़िशन में एक काल्पनिक प्रेम प्रसंगयुक्त कवि क्रिस्टाबेल का नाम लिया है।

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "Christabel".
  2. "गूद रीदस".

Christabel | Romanticism, Ballad, Gothic. (n.d.). Encyclopedia Britannica. https://www.britannica.com/topic/Christabel

Christabel Summary | Shmoop. (n.d.). Christabel Summary | Shmoop. https://www.shmoop.com/study-guides/poetry/christabel/summary Coleridge, S. T. (2008, February 1). Christabel. Budge Press.