सामग्री पर जाएँ

शेनयांग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
शेनयांग
沈阳
मुकदेन
उप-प्रांतीय शहर
沈阳市
शेनयांग
शेनयांग
लियाओनिंग प्रान्त में शेनयांग विभाग की स्थिति
लियाओनिंग प्रान्त में शेनयांग विभाग की स्थिति
देशजनवादी गणराज्य चीन
प्रान्तलियाओनिंग
ज़िले-स्तरीय विभाग१३
शासन
 • पार्टी सचिवज़ेंग वेई (曾维, Zeng Wei)
 • महापौरली यिंगजिए (李英杰, Li Yingjie)
क्षेत्रफल
 • उप-प्रांतीय शहर12,924 kमी2 (4,990 वर्ग मील)
 • नगरीय3,495 kमी2 (1,349 वर्ग मील)
ऊँचाई55 मी॰ (180 फीट)
जनसंख्या (2008)
 • उप-प्रांतीय शहर77,60,000
 • घनत्व600/किमी2 (1,560/मील2)
 • महानगर50,90,000
 • महानगर घनत्व1,460/किमी2 (3,770/मील2)
 • मुख्य राष्ट्रीयताएँहान चीनी - ९६%
मान्छु - २%
हुई - २%
मंगोल - ०.३%
समय मण्डलचीनी मानक समय (UTC+८)
पोस्टल कोड११००००
दूरभाष कोड२४
वाहन प्लेटों पर प्रांतीय चिह्न辽A
जी डी पी (२०१०)CNY ५०१.५ अरब[1]
 - प्रति व्यक्तिCNY ७९,१०६[1]
वेबसाइटhttp://www.shenyang.gov.cn/

शेनयांग (चीनी: 沈阳, अंग्रेज़ी: Shenyang) या मुकदेन (Mukden, मान्छु: ) पूर्वोत्तरी चीन के मंचूरिया क्षेत्र में स्थित लियाओनिंग प्रान्त की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह एक उप-प्रांत का दर्जा रखने वाला शहर है। सन् २०१० की जनगणना में शेनयांग की जनसँख्या ८१,०६,१७१ थी।

चीनी भाषा में 'शेनयांग' का अर्थ 'शेन नदी से उत्तर का शहर है' जो शहर के दक्षिण में बहने वाली हुन नदी (渾河, Hun River) पर पड़ा है, जिसे पहले 'शेन नदी' बुलाया जाता था। यहाँ मनुष्यों के बसेरे के ७,२०० साल पुराने चिह्न मिले हैं, हालांकि इस शहर की स्थापना झगड़ते राज्यों के काल में यान राज्य के चिन काई (Qin Kai) नामक सिपहसलार ने की थी। उस समय इसका नाम होऊ शहर (候城, Hou City) था लेकिन जिन राजवंश (१११५–१२३४) के दौरान इस बदलकर शेन और उसके बाद युआन राजवंश काल में शेनयांग कर दिया गया। सन् १६२५ में मान्छु नेता नुरहाची ने इसे अपनी राजधानी बना लिया। मान्छु भाषा में इसका नाम 'सिमियान ख़ोतोन' (Simiyan hoton, ᠰᡳᠮᡳᠶᠠᠨ ᡥ᠋ᠣᡨ᠋ᠣᠨ) था, जो १६३४ में बदलकर 'मुकदेन' कर दिया गया। यह मान्छु भाषा के 'मुकदेम्बी' (ᠮᡠᡴ᠋ᡩᡝ᠋ᠮᠪ᠊ᡳ᠋, mukdembi) शब्द से आया है जिसका मतलब 'उभारना' है।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. 1 2 "Today, Shenyang - China's Shenyang government portal: 今日沈阳--中国沈阳政府门户网" (चीनी भाषा में). Shenyang City People's Government. मूल से से 18 दिसंबर 2007 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2008-07-25.