शीला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

शीला सेलीन (जन्म २२ मार्च १९४५ [1] ) एक भारतीय अभिनेत्री और निर्देशिका हैं जो मुलतः मलयालम सिनेमा में दिखाई देती हैं। प्रेम नजीर के साथ जोड़ी बनाकर, उन्होंने नायिका और नायक के रूप में सबसे अधिक फिल्मों (१३०) में अभिनय करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। [2] [3] शीला चार बार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार की विजयी हैं। वह २२ साल की लंबे समय के पश्चात २००४ में मनासिनक्करे के माध्यम से अभिनय में पुनः वापस आईं। २००५ में, उन्होंने मलयालम फिल्म अकले में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। २०१९ में, शीला को मलयालम सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए केरल सरकार के सर्वोच्च सम्मान जेसी डैनियल पुरस्कार से सम्मान किया गया था। वह अपने समय की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में एक थीं, कथित रुप में उन्हें अपने पुरुष समकक्षों की तुलना में अधिकतम भुगतान मिलता था।

सन्दर्भ[संपादित करें]

[4]
  1. നിത്യഹരിത നായിക ഷീലയ്‌ക്ക് 70 വയസ്‌ [Evergreen heroine Sheila is 70 years old]. Mangalam Publications (मलयालम में). मूल से 8 July 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 March 2015.
  2. "Records Application Search Longest Screen Partnership". Guinness World Records. 6 April 2018. मूल से 9 July 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 April 2018.
  3. "Comeback queen". The Hindu. 27 May 2005. मूल से 26 June 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 May 2007.
  4. "Actress Sheela wins prestigious J C Daniel Award". Business Standard India. Press Trust of India. 4 June 2019. मूल से 19 July 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 July 2021.