झ़ोब नदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(श़ोब नदी से अनुप्रेषित)
झ़ोब
नदी
देश पाकिस्तान
प्रान्त बलोचिस्तान, ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा
जिला झ़ोब ज़िला
स्रोत त्सारी महतराज़ई के पास
मुहाना गोमल नदी
 - स्थान ख़जूरी कच
लंबाई 410 कि.मी. (255 मील)

झ़ोब नदी (पश्तो: ژوب سيند, झ़ोब सीन्द; अंग्रेज़ी: Zhob River) पाकिस्तान के बलोचिस्तान और ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्तों में बहने वाली एक नदी है। ४१० किलोमीटर लम्बी यह नदी मुख्य रूप से पूर्वोत्तर दिशा में ही बहती है। इतिहासकारों का कहना है कि सम्भवतः यह ऋग्वेद में यव्यावति कहलाने वाली नदी है।[1][2]

नामोत्पत्ति[संपादित करें]

पश्तो भाषा में "झ़ोब" का अर्थ "रिसता हुआ पानी" होता है। 'झ़ोब' में 'झ़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'झ' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण अंग्रेज़ी के 'टेलिविझ़न' शब्द के 'झ़' से मिलता है।

मार्ग व प्रयोग[संपादित करें]

झ़ोब नदी कान मेहतरज़ई (کان مہترزئی) नामक पहाड़ी शृंखला में त्सारी मेहतराज़ई दर्रे के पास उभरती है और आगे झ़ोब शहर से ४ किमी पश्चिम में गुज़रती है। आगे जाकर यह ख़जूरी कच के पास गोमल नदी में विलय हो जाती है। झ़ोब और गोमल नदियाँ दोनों को उत्तरी बलोचिस्तान में सिंचाई के काम लाया जाता है।[3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Zhob District". Khyber Gateway. 1 April 2005. मूल से 20 मार्च 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 सितंबर 2016.
  2. Erdosy, George (1995). The Indo-Aryans of Ancient South Asia: Language, Material Culture and Ethnicity. Indian Philology and South Asian Studies, volume 1. Berlin: Walter de Gruyter. पृ॰ 317. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-3-11-014447-5.
  3. Verheijen, Olaf (1998). Community Irrigation Systems in the Province of Balochistan (PDF). Lahore, Pakistan: International Irrigation Management Institute. p. 43. OCLC 152564336.