वॉक्सवैगन
| कंपनी प्रकार | ब्रैंड |
|---|---|
| उद्योग | मोटर वाहन उद्योग |
| स्थापित | 28 मई 1937 |
| स्थापक | जर्मन लेबर फ़्रंट |
| मुख्यालय | वॉल्फ़्सबुर्ग, जर्मनी |
सेवा क्षेत्र | वैश्विक |
| उत्पाद | कार, ट्रक और बस |
| आय | 3,21,91,30,00,000 यूरो (2025) |
परिचालन आय | 8,86,80,00,000 यूरो (2025) |
शुद्ध आय | 6,90,40,00,000 यूरो (2025) |
| मूल कंपनी | फ़ॉल्क्सवागन समूह |
| वेबसाइट | www |
फ़ॉल्क्सवागन एक जर्मन मोटर वाहन निर्माता है, जिसका मुख्यालय वॉल्फ़्सबुर्ग, निचला सैक्सोनी, जर्मनी में है। जर्मन लेबर फ़्रंट द्वारा 1937 में स्थापित, जो अपने प्रतिष्ठित बीटल के लिए जाना जाता है, यह फ़ॉल्क्सवागन समूह का प्रमुख ब्रैंड है, जो 2016 और 2017 में दुनिया भर में बिक्री के हिसाब से सबसे बड़ा कार निर्माता है।[1] समूह का सबसे बड़ा बाज़ार चीन में है, जो 40% की आपूर्ति करता है। इसकी बिक्री और लाभ। जर्मन शब्द फ़ॉल्क्स "लोगों" का अनुवाद है, इस प्रकार फ़ॉल्क्सवागन "लोगों की कार" का अनुवाद है।
इतिहास
[संपादित करें]
1937 - 1945: लोगों की कार परियोजना
[संपादित करें]फ़ॉल्क्सवागन वास्तविक रूप से 1937 में बना था। 1930 के समय जर्मनी में कंपनियाँ मुख्य रूप से महँगे कार ही बनाते थे। उस समय यह वाहन किसी माध्यम वर्गीय जर्मनी लोगों के खरीदने से बहुत दूर था। इसके परिणाम स्वरूप केवल 50 में से केवल 1 व्यक्ति के पास ही कार होती थी। इस वर्ग के लिए कार बनाने में नया बाज़ार देखने वाले लोग इस परियोजना पर कार्य शुरू कर दिये थे।
लेकिन यह परियोजना नयी नहीं थी। इससे पहले बेला बरेनी ने भी इस तरह के कार की रूपरेखा 1920 के आसपास बनाई थी। इसी के साथ ही जोसेफ़ गंज ने भी एक तरह का जर्मन फ़ॉल्क्सवागन बनाया था। इसके लिए हनोमग नामक जर्मनी कंपनी इसके लिए 2/10 पीएस का कोमीस्सब्रोट नामक एक छोटा इंजन बनाया। यह कंपनी इस के लिए 1925 से 1928 तक यह कार्य करती रही।
फ़ॉल्क्सवागन इंडिया
[संपादित करें]मॉडल
[संपादित करें]



कंपनी द्वारा बेचे जाने वाले वाहनों में शामिल हैं
- फ़ॉल्क्सवागन पोलो (2009–वर्तमान)
- क्रॉस पोलो (2015–वर्तमान)
- पोलो जीटीआई (2016–वर्तमान)
- फ़ॉल्क्सवागन वेंटो (2010–वर्तमान)
- फ़ॉल्क्सवागन अमीओ (2016–वर्तमान)
- फ़ॉल्क्सवागन बीटल (2014–वर्तमान)
- फ़ॉल्क्सवागन टिगुआन (2017–वर्तमान)
- फ़ॉल्क्सवागन पासैट (2017–वर्तमान)
कंपनी द्वारा बंद वाहनों में शामिल हैं
- फ़ॉल्क्सवागन टौअरेग (2008–2013)
- फ़ॉल्क्सवागन न्यू बीटल (2011–2013)
- फ़ॉल्क्सवागन फ़ाएटन (2010–2013)
- फ़ॉल्क्सवागन पासैट (2007—2014)
- फ़ॉल्क्सवागन जेटटा (2008–2017)
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Top 10 Best Selling Cars of All Time". ऑटो गाइड. 2013. मूल से से 23 सितंबर 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 23 सितंबर 2015.