वीर हकीकत राय अन्तर्राज्यीय बस अड्डा, दिल्ली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

वीर हकीकत राय अन्तर्राज्यीय बस अड्डा, जिसे सराय काले खां आईएसबीटी भी कहा जाता है, दिल्ली में स्थित तीन अन्तर्राज्यीय बस अड्डों में से एक है। हरियाणा और राजस्थान राज्यों के कुछ हिस्सों के लिए बस सेवाएं सराय काले खां से संचालित की जाती हैं।

कश्मीरी गेट आईएसबीटी में अव्यवस्था को कम करने के लिए ८० करोड़ रुपये की लागत से मार्च १९९६ में बस अड्डा परिसर का निर्माण शुरू हुआ था।[1] जनवरी २००५ में यात्रियों की संख्या में हुई वृद्धि को देखते हुए स्टेशन का पुनर्विकास किया गया। भविष्य में इसे दिल्ली मेट्रो के प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सीधे जोड़ा जाना भी प्रस्तावित है।[2]

यह स्टेशन हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के निकट स्थित है। सराय काले खान टर्मिनस से प्रमुखतः दिल्ली से दक्षिण की ओर जाने वाली बस सेवाएं चलती हैं। यह डीटीसी का बस डिपो भी है, और यहां से डीटीसी की मुद्रिका सेवा (रिंग रोड बस सेवा) और कई अन्य बसें विभिन्न मार्गों पर चलती हैं।

बस अड्डे के निकट ही बारापुला एलिवेटेड सड़क है, जो कि सराय काले खान को लोधी मार्ग पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से जोड़ता है। इसे निर्माण के द्वितीय चरण के तहत सराय काले खान की ओर से मयूर विहार तक और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की ओर से आई एन ए कालोनी तक बढ़ाया जाना प्रस्तावित है।[3][4]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Hi-tech ISBT to come up at Sarai Kale Khan". The Hindu. Jan 20, 2005. मूल से 7 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2018.
  2. "Anand Vihar and Sarai Kale Khan ISBTs to be restored". The Indian Express. Sep 23, 2008. मूल से 2 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2018.
  3. "Elevated road project to connect East Delhi with South Delhi". The Hindu. December 21, 2009. मूल से 5 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2018.
  4. "Inn lost in march of time". Hindustan Times. August 25, 2013. मूल से 26 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2018.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]