दिल्ली परिवहन निगम
![]() | इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (दिसम्बर 2011) स्रोत खोजें: "दिल्ली परिवहन निगम" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
दिल्ली परिवहन निगम या दिपनि दिल्ली की सरकारी जन-परिवहन सेवा है। यह विश्व की सबसे बड़ी बस सेवा है जो पूर्णतया संपीडित प्राकृतिक गैस से चलती है। यह दिल्ली के अंदर और आस-पास के प्रदेशों के कई नगरों तक बसें चलाती है। यह दिल्ली और लाहौर के बीच चलने वाली ऐतिहासिक बस सेवा भी चलाती है। दिल्ली परिवहन निगम की शुरुआत मई 1948 में की गई। यह आजकल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सरकार के अंतर्गत आती है। इसे आम बोलचाल में डीटीसी भी कहा जाता है (अंग्रेजी Delhi Transport Corporation, DTC से)।
मार्ग[संपादित करें]
दिल्ली के अंदर चलने वाली बसें 34 डिपो से चलती हैं और अन्तर्राज्यीय बसें तीन अन्तर्राज्यीय बस अड्डों से चलती हैं, जोकि कश्मीरी गेट, सराय काले खां और आनन्द विहार पर हैं। ये बसें सुबह से प्रारंभ होकर अनेक मार्गों पर रात 10:30 तक चलती रहती हैं। इनमें से प्रमुख मार्ग है मुद्रिका और बाहरी मुद्रिका, जो कि मुद्रिका मार्ग या महात्मा गांधी मार्ग और बाहरी मुद्रिका मार्ग पर हैं।
मेट्रो शाखापथ बसें[संपादित करें]
मेट्रो के आगमन के बाद दिल्ली परिवहन निगम के बस सेवा में बहुत बड़ी परिवर्तन आई है। दिल्ली शहर को लोगों के साथ और भी अच्छे ढंग से जोड़ने के लिए दिल्ली परिवहन निगम, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को मदद कर रही है। मेट्रो रेल दिल्ली के कई बड़ी जगहों को जोड़ता है और वहाँ से दिल्ली परिवहन निगम के बसें मेट्रो स्टेशनों के आसपास के इलाकों को जोड़ता है जिससे लोगों को बहुत सुविधा होती है।
उच्च क्षमता बस[संपादित करें]
हाल ही में दिल्ली परिवहन निगम ने उच्च क्षमता बसें चलाई हैं जिनमें लाल रंग की वातानुकूलित बसें शामिल हैं। साथ ही दिल्ली मेट्रो को जोड़ती हुई बसें भी चलाई गई हैं ताकि मेट्रो के यात्रियों को आगे यात्रा करने में सुविधा हो।
दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने के लिए बसें[संपादित करें]
हाल ही में, दिल्ली परिवहन निगम ने दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने के लिए बड़ी संख्या में विशेष बसें दिए हैं जो लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट से दिल्ली शहर और उसके आसपास के नगरों और शहरों तक ले जाते हैं।
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
![]() | यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |