"सहारनपुर": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पंक्ति 54: पंक्ति 54:
==सार्वजनिक सेवाएँ==
==सार्वजनिक सेवाएँ==


'''स्वास्थ्य'''- सहारनपुर में राजकीय स्तर पर चिकित्सा सुविधाओं का मुख्य केन्द्र जिला चिकित्सालय है जिसे बलदेव दास बाजोरिया जिला चिकित्सालय भी कहा जाता है। बाजोरिया रोड पर जिला चिकित्सालय के अतिरिक्त अनेक प्राइवेट हस्पताल, नर्सिंग होम व क्लीनिक और भी हैं। किसी भी असुविधा के लिए मुख्य भवन के कमरा नं २८ में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा से सम्पर्क किया जा सकता है। '''जिला अस्पताल (बलदेव दास बाजोरिया अस्पताल)''', के अतिरिक्त सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत सहारनपुर में कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, जच्चा-बच्चा अस्पताल भी हैं। सहारनपुर में बहिन कु. मायावती, माननीय मुख्यमंत्री, उ.प्र. की प्रेरणा से एक राजकीय मैडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पिलखनी, सहारनपुर में चल रहा है।
'''स्वास्थ्य'''- सहारनपुर में राजकीय स्तर पर चिकित्सा सुविधाओं का मुख्य केन्द्र जिला चिकित्सालय है जिसे बलदेव दास बाजोरिया जिला चिकित्सालय भी कहा जाता है। बाजोरिया रोड पर जिला चिकित्सालय के अतिरिक्त अनेक प्राइवेट हस्पताल, नर्सिंग होम व क्लीनिक और भी हैं। किसी भी असुविधा के लिए मुख्य भवन के कमरा नं २८ में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा से सम्पर्क किया जा सकता है। जिला अस्पताल (बलदेव दास बाजोरिया अस्पताल), के अतिरिक्त सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत सहारनपुर में कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, जच्चा-बच्चा अस्पताल भी हैं। सहारनपुर में बहिन कु. मायावती, माननीय मुख्यमंत्री, उ.प्र. की प्रेरणा से एक राजकीय मैडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पिलखनी, सहारनपुर में चल रहा है।

'''शिक्षा'''-
'''शिक्षा'''-



17:48, 30 दिसम्बर 2009 का अवतरण

सहारनपुर
—  शहर  —
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश  भारत
राज्य उत्तर प्रदेश
महापौर प्रशासक (जिलाधिकारी, सहारनपुर श्री आलोक कुमार)
सांसद श्री जगदीश राणा
जनसंख्या ४५२,९२५ (२००१ के अनुसार )
क्षेत्रफल
ऊँचाई (AMSL)

• २६९ मीटर
आधिकारिक जालस्थल: http://the-saharanpur.com saharanpur.nic.in, http://the-saharanpur.com

निर्देशांक: 29°58′N 77°33′E / 29.97°N 77.55°E / 29.97; 77.55

सहारनपुर उत्तर प्रदेश प्रान्त का एक शहर है।

नामकरण

इतिहासकारों व खनन से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हो चुका है कि सिंधु घाटी की सभ्यता का विस्तार सहारनपुर तक भी था। सहारनपुर का नाम भी बदलता रहा है और इतिहासकार इस बारे में एक मत नहीं हो पाये हैं कि सहारनपुर को इसका वर्तमान नाम कैसे मिला। जनश्रुति के अनुसार एक सूफी संत शाह हारून चिश्ती के नाम पर यह क्षेत्र सहारनपुर के नाम से जाना जाने लगा था। सन्‌ 1340 में पांवधोई नदी के तट पर शाह हारून चिश्ती नाम के प्रसिद्ध सूफी संत के होने की सूचना मुहम्मद तुग़लक को मिली थी और बताया जाता है कि तुग़लक ने संत से मिलने के बाद फरमान जारी कर दिया था कि यह स्थान शाह हारूनपुर के रूप में जाना जाये। इसके विपरीत, कुछ इतिहासकारों की मान्यता है कि सहारनपुर को इसका ये नाम राजा साहरनवीर सिंह के नाम से मिला जिन्होंने अकबर के आदेश पर यहां चारदीवारी और चार दरवाज़ों से घिरी एक नगरी बसाई। पांवधोई नदी के तट के किनारे - किनारे नक्खासा, रानी बाज़ार, शाह बेहलोल और लक्खी गेट इस नगर के अंग थे और सराय गेट, माली गेट, बूड़िया गेट तथा लक्खी गेट - ये चार दरवाज़े थे। इनके अवशेष आज भी उपलब्ध हैं। राजा साह रनवीर सिंह का किला खण्डहर के रूप में आज भी सहारनपुर के चौधरियान मुहल्ले में देखा जा सकता है। जितनी पतली, सुन्दर और इकसार ईंटों का इस किले में प्रयोग हुआ है, वह आज कल के ईंट भट्टे वालों को शर्मिन्दा करने के लिये पर्याप्त है। जिस - जिस भवन में भी इन पतली ईंटों का उपयोग हुआ है, वह सब एक विशेष कालखण्ड में बनी हुई सहज ही मानी जा सकती हैं।


इतिहास

सहारनपुर का परिचय समय - समय पर अनेकानेक विद्वानों द्वारा दिया जाता रहा है। सहारनपुर के शाकुम्भरी तीर्थ का प्राचीनतम उल्लेख आचार्य विष्णुगुप्त ( चाणक्य ) द्वारा लगभग 2500 वर्ष पूर्व किया गया बताया जाता है। सहारनपुर के बहादराबाद, अंबाखेड़ी, बड़गांव, हुलास, नसीरपुर आदि क्षेत्रों में पुरातात्विक सर्वेक्षणों के आधार पर भी सहारनपुर (तत्कालीन उशीनर) को सिंधु घाटी की सभ्यता से जोड़ा गया है। सन्‌ 1803 ई. में सहारनपुर अंग्रेज़ी राज्य के अधिकार में आ गया था। इंपीरियल गज़ेटियर ऑफ इंडिया, 1909 (Imperial Gazetteer of India, 1909) में सहारनपुर का विशद परिचय दिया गया है और इसे सहारनपुर के बारे में आधिकारिक ग्रंथ माना जाता है। एक सर्वकालिक महत्व का ग्रंथ "सहारनपुर संदर्भ" के रूप में सितंबर 1986 से हम सब के उपयोग हेतु घर-घर में मौजूद है। इस अत्यन्त महत्वपूर्ण ग्रंथ को हम सब तक लाने का श्रेय प्रसिद्ध इतिहासकार श्रद्धेय श्री के.के. शर्मा को है जिन्होंने 1979 से आरंभ किये अपने इस भागीरथ प्रयास को सितंबर, 1986 में सफलतापूर्वक संपन्न किया। सहारनपुर के भौगोलिक सन्दर्भ और प्रागैतिहासिक संस्कृतियों से आरंभ करते हुए विद्वान इतिहासकार श्री के. के. शर्मा ने अपने - अपने विषय के लब्धप्रतिष्ठ विद्वानों से लेख आमंत्रित करते हुए सहारनपुर के जन-जीवन के लगभग प्रत्येक पक्ष का विस्तृत परिचय दिया है। आज 2009 में सूचना प्रौद्योगिकी के युग में, डिजिटल तकनीक से लैस होकर हम इस महान रचना में केवल यह कमी निकाल सकते हैं कि इसका अगला संस्करण 1986 से लेकर आज तक नहीं निकाला जा सका अतः इन 23 वर्षों की अवधि की कोई जानकारी इसमें शामिल नहीं है और यह भी कि इस ग्रंथ में चित्रों का घोर अभाव है। पर घोर धनाभाव से जूझते हुए 554 पृष्ठों का ग्रंथ 1986 के कालखण्ड में प्रकाशित किया जा सका - यह स्वयं में एक चमत्कार से कम नहीं है। उस जमाने में जानकारियों के आदान प्रदान के लिये इंटरनेट और वेबसाइट (internet / websites) जैसी सुविधायें कहां थीं?

क्या आप जानते हैं कि आपके नगर की स्थापना किसने की थी? सहारनपुर की स्थापना का श्रेय किसे जाता है? जब इस प्रश्न पर मैने माथा-पच्ची करनी आरंभ की तो दो व्यक्तियों के नाम बार - बार सामने आये - एक राजा साहरन वीर सिंह और दूसरे शाह हारून चिश्ती। शाह हारून चिश्ती के बारे में लोक कथा प्रचलित है कि सन्‌ 1340 में पांवधोई नदी के तट पर शाह हारून चिश्ती नाम के प्रसिद्ध सूफी संत के होने की सूचना मुहम्मद तुग़लक को मिली थी और बताया जाता है कि तुग़लक ने संत से मिलने के बाद फरमान जारी कर दिया था कि यह स्थान शाह हारूनपुर के रूप में जाना जाये। यही शाह हारूनपुर बाद में बिगड़ते बिगड़ते सहारनपुर हो गया। सहारनपुर की स्थापना के बारे में प्रचलित उक्त लोक कथा को इतिहास कार अनेक कारणों से अस्वीकार करते हैं । उनके तर्क मुख्यतः ये हैं :- १- मुहम्मद तुग़लक और शाह हारून चिश्ती समकालीन नहीं थे ऐसे में तुग़लक के शाह हारून चिश्ती से मिलने की कथा केवल एक काल्पनिक कथा है। २- शाह हारून चिश्ती की दरगाह सहारनपुर के मौहल्ला पीर में अवस्थित मानी जाती है। पर यहां पर दो मजार हैं। पीर तो पीर थे - न कोई आगे, न कोई पीछे फिर यह दूसरी मजार किस की है? ३- मौहल्ला पीर हिन्दू बहुल क्षेत्र है। इस दरगाह का नियंत्रण भी हिन्दुओं के पास ही है। मुख्यतः हिन्दू ही यहां पर आकर पूजन - अर्चन करते हैं। ऐसा क्यों है? ४- हर वर्ष सहारनपुर में नगर भर से पूजन के पश्चात नकुड़ रोड स्थित गुग्घा पीर और जौहर वीर की म्हाड़ी पर छड़ियां ले जाई जाती हैं और ईदगाह क्षेत्र में मेला भरता है। ये छड़ियां इस दरगाह से भी होकर जाती हैं। इसके पीछे क्या इतिहास है? अतः इतिहासकारों की मान्यता है कि सहारनपुर की संस्थापक के रूप में राजा साहरन वीर सिंह के पक्ष में बेहतर अभिलेख व ऐतिहासिक साक्ष्य उपलब्ध हैं । इन साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट होता है कि सहारनपुर को इसका ये नाम राजा साहरनवीर सिंह के नाम से मिला जिन्होंने अकबर के आदेश पर यहां चारदीवारी और चार दरवाज़ों से घिरी एक नगरी बसाई। पांवधोई नदी के तट के किनारे - किनारे नक्खासा, रानी बाज़ार, शाह बेहलोल और लक्खी गेट इस नगर के अंग थे और सराय गेट, माली गेट, बूड़िया गेट तथा लक्खी गेट - ये चार दरवाज़े थे। ये चार दरवाज़े चार अलग - अलग मुहल्लों में आज भी किसी न किसी हालत में मौजूद हैं। राजा साह रनवीर सिंह का किला खण्डहर के रूप में आज भी सहारनपुर के चौधरियान मुहल्ले में देखा जा सकता है। राजा साहरनवीर सिंह के विषय में जब मैने पता लगाने का प्रयास किया तो उनके एक वंशज से बहुत रोचक मुलाकात हुई। सहारनपुर की नवीन नगर कॉलोनी में श्री अशोक जैन "सिंहल" अपने परिवार सहित रहते हैं । इनके इस नव-निर्मित आवासीय भवन का नाम है - राज़ा साह रनवीर सिंह किला। भवन के प्रवेश द्वार पर ही दो प्रहरियों की प्रतिमायें दिखाई देती हैं। आगे बढ़ें तो दीवार पर एक विशाल घड़ी जिस पर लिखा है - शत्‌ शत्‌ नमन वंदन सहारनपुर संस्थापक राजा साह रनबीर सिंह । फिर इन्हीं शब्दों से सुसज्जित एक फ्लेक्स बोर्ड दिखाई देता है। भवन स्वामी श्री अशोक जैन को अपना परिचय देता हूं, आने का उद्देश्य बताता हूं तो उनके चेहरे पर प्रसन्नता स्पष्ट दिखाई देती है। बहुत जल्दी स्पष्ट होने लगता है कि श्री अशोक जैन को राजा साहरन वीर सिंह का वंशज होने पर बहुत गर्व है और उन्होंने इस ऐतिहासिक तथ्य को कि सहारनपुर के संस्थापक राजा साहरन बीर सिंह थे जन-जन तक पहुंचाने को अपने जीवन का ध्येय बना लिया है। विभिन्न स्रोतों से ऐतिहासिक प्रमाण एकत्र करने के प्रयास में उन्होंने दर-दर की खाक छानी है। कुछ लोगों ने उनकी खिल्ली भी उड़ाई पर वह अपने लक्ष्य से विचलित कभी नहीं हुए। श्री अशोक जैन "सिंहल" ने सबसे पहले प्रमाण के रूप में वर्ष 1918 का एक दस्तावेज़ दिखाया जो खंडहर अवस्था में आ जाने के कारण अब लैमिनेट (laminate) करा लिया गया है। दिल्ली डिस्ट्रिक्ट की इस दरबार सनद में राजा राम सिंह की वंशावली दिखाई गई है। राजा राम सिंह के पुत्र सहारन सिंह का परिचय नाम के नीचे इस प्रकार दिया गया है - Founder of the Saharanpur City and a Jagirdar of the Akbar the Great). इस वंशावली की जर्जर अवस्था को देखते हुए श्री अशोक जैन ने इसे एक अन्य कागज़ पर हिंदी में रूपांतरित करा लिया है। सर्वे ऑफ इंडिया के सहारनपुर के नक्शे में कहा गया है कि - "The historical records bear out the fact that Saharanpur was founded by Raja Shah Ranveer." पर इसके आगे लिखा गया है - " The District Name has been derived from its principal city SAHARANPUR which has been derived from the Peer Shah Haroon. यह विवरण भ्रम उत्पन्न करने वाला है। सहारनपुर के मास्टर प्लान का जिक्र करते हुए श्री अशोक जैन ने एक मनोरंजक तथ्य का उल्लेख किया। सहारनपुर महायोजना की पुरानी पुस्तिका 1985-2001 में पृष्ठ 5 पर ऐतिहासिक विकास का जिक्र करते हुए लिखा गया था - " परम्परागत यह समझा जाता है कि नगर का नाम एक साधु के नाम पर पड़ा जिसका नाम "साह हिरन चिस्ती" था। आज भी उनका मकबरा धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और सैंकड़ों मुसलमान यात्री प्रतिवर्ष यहां आते हैं।....." सहारनपुर महायोजना २०२१, यानि कि इससे अगले अंक में यही बात कुछ इन शब्दों में कही गई - " नगर का नाम एक साधु के नाम पर पड़ा जिसका नाम "साह हिरन चिस्ती" था। आज भी उनका मकबरा धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और हज़ारों मुसलमान यात्री प्रतिवर्ष यहां आते हैं।....." यहां यह उल्लेखनीय है कि "परम्परागत यह समझा जाता है कि " वाक्यांश को हटा देने से एक लोक मान्यता को ऐतिहासिक तथ्य के रूप में परिवर्तित करने की चेष्टा की गई थी। इसके पश्चात्‌ महायोजना का अगला संस्करण प्रकाशित करने से पूर्व महायोजना पर जन सामान्य से आपत्तियां आमंत्रित की गईं। राजा साहरन बीर सिंह के वंशज के नाते श्री अशोक जैन ने कुछ इतिहास वेत्ताओं के साथ सहारनपुर विकास प्राधिकरण में आपत्ति दाखिल की। इस आपत्ति का संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण ने महायोजना पुस्तिका के अगले अंक में उक्त विवरण को हटा दिया। इस बारे में टिप्पणी में लिखा गया - "आवेदक द्वारा प्रस्तुत किये गये साक्ष्यों के दृष्टिगत विवादित नाम का उल्लेख न किये जाने तथा विवादित अंश को हटाने की संस्तुति की जाती है।" उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका में अब जो उल्लेख मिलता है वह इस प्रकार है - "..... अकबर के समय में सहारनपुर नगर राजा साह रणवीर सिंह ने बसाया था। अकबर ने इसे अपनी सरकार का मुख्यालय बनवाया और तभी से यह जनपद सहारनपुर के नाम से विख्यात है।" यदि इस विषय में और विस्तार से पढ़ना चाहें तो [1] द सहारनपुर डॉट कॉम पर आपका स्वागत है।

सार्वजनिक सेवाएँ

स्वास्थ्य- सहारनपुर में राजकीय स्तर पर चिकित्सा सुविधाओं का मुख्य केन्द्र जिला चिकित्सालय है जिसे बलदेव दास बाजोरिया जिला चिकित्सालय भी कहा जाता है। बाजोरिया रोड पर जिला चिकित्सालय के अतिरिक्त अनेक प्राइवेट हस्पताल, नर्सिंग होम व क्लीनिक और भी हैं। किसी भी असुविधा के लिए मुख्य भवन के कमरा नं २८ में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा से सम्पर्क किया जा सकता है। जिला अस्पताल (बलदेव दास बाजोरिया अस्पताल), के अतिरिक्त सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत सहारनपुर में कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, जच्चा-बच्चा अस्पताल भी हैं। सहारनपुर में बहिन कु. मायावती, माननीय मुख्यमंत्री, उ.प्र. की प्रेरणा से एक राजकीय मैडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पिलखनी, सहारनपुर में चल रहा है।

शिक्षा-