"योरुंगकाश नदी": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो r2.7.1) (Robot: Adding de:Yurungkax
छो Bot: Migrating 10 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q2339502 (translate me)
पंक्ति 19: पंक्ति 19:
[[श्रेणी:शिंजियांग की नदियाँ]]
[[श्रेणी:शिंजियांग की नदियाँ]]
[[श्रेणी:शिंजियांग]]
[[श्रेणी:शिंजियांग]]

[[de:Yurungkax]]
[[en:White Jade River]]
[[es:Río Yurungkash]]
[[it:Yurungkash]]
[[ru:Юрункаш]]
[[tg:Дарёи Юрунгкаш]]
[[tr:Yurungkaş Nehri]]
[[ug:يورۇڭقاش دەرياسى]]
[[uk:Юрункаш]]
[[zh:玉龙喀什河]]

12:35, 14 मार्च 2013 का अवतरण

योरुंगकाश नदी चीन के शिंजियांग प्रांत की कुनलुन पहाड़ी क्षेत्र से उत्पन्न होने वाली एक नदी का नाम है। यह २०० किमी तक पूर्व की ओर बहती है और फिर २०० किमी उत्तर की तरफ, जिसके बाद यह प्रसिद्ध ख़ोतान नगर से उत्तर में निकलती है। इसके बाद यह टकलामकान रेगिस्तान में काराकाश नदी के साथ मिलकर फिर रेगिस्तानी रेतों में सूख जाती है, हालाँकि किसी-किसी मौसम में इसको पार करके इसका कुछ पानी तारिम नदी में जाकर विलय हो जाता है। इसके पूरे जलसम्भर का क्षेत्रफल लगभग १४,५७५ वर्ग किमी है। योरुंगकाश और काराकाश नदियाँ ख़ोतान शहर के लिए मुख्य पानी का स्रोत हैं।[1] इस नदी की रेत में कभी-कभी सफ़ेद हरिताश्म (जेड) मिलता है, जिस से इस नदी का नाम पड़ा है।

अन्य भाषाओँ में

  • उइग़ुर भाषा में 'योरुंगकाश नदी' को 'योरुंगकाश दारियासी' (يورۇڭقاش دەرياسى‎) लिखा जाता है। उइग़ुर भाषा में 'योरुंग' का अर्थ 'सफ़ेद' और 'काश' का अर्थ हरिताश्म (जेड) के मूल्यवान पत्थर होता है।
  • चीनी भाषा में इस नदी को 'बाइयु हे' (白玉河) कहा जाता है, जिसका अर्थ भी 'सफ़ेद हरिताश्म' है।
  • अंग्रेज़ी में इस नदी का नाम 'Yorungkash' या 'Yorungkax' लिखा जाता है लेकिन दोनों रूपों का उच्चारण 'योरुंगकाश' ही है। इसे कभी-कभी 'व्हाईट जेड रिवर' (White Jade River) भी कहा जाता है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. Ancient Khotan: detailed report of archaeological explorations in Chinese Turkestan, Volume 1, Sir Aurel Stein, Archaeological Survey of India, Clarendon Press, 1907, ... an unbroken length of forty miles along the foot of the outer hills of the Kun-lun range, and is at all times assured ample irrigation from the Yurung-kash and Kara-kash rivers which debouch into ...