विशालकाय श्वेत धब्बा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
शनि का विशालकाय श्वेत धब्बा।

विशालकाय श्वेत धब्बा (Great White Spot, or Great White Oval), शनि ग्रह पर सफेद रंग का एक आवधिक तूफान है। इसका नामकरण बृहस्पति के विशालकाय लाल धब्बे की तर्ज पर हुआ है। यह इतना बड़ा है कि पृथ्वी से टेलिस्कोप की मदद से देखा जा सकता है। यह हजारों किलोमीटर लंबा-चौड़ा हो सकता है।