विकिपीडिया वार्ता:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/राजा गुरू बालकदास

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/राजा गुरू बालकदास पन्ने के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

  • en:Balakdas - क्या कुछ और कहने की आवश्यकता है ? मुझे बहुत बहुत दुख है कि हिंदी विकि पर हम लोगों ने सर्वज्ञानी होने का बीड़ा उठा रखा है। क्यों - मुझे समझ नहीं आता। हम क्यों यकीन नहीं कर पा रहे कि हमें किसी चीज का ज्ञान नहीं है तो दूसरे को कैसे हो सकता है? हमारी आँखें बंद हैं तो सूरज है ही नहीं - चर्चा समाप्त। पता नहीं क्या फालतू लेख बना रहा हैं - भाई साहब दूसरों पर सद्भाव रखिए, विश्वास रखिए, आपको कन्फर्म हो कि लेख फालतू है तो अवश्य हटाइए, अन्यथा दूसरे पर भरोसा रखिए। विकिपीडिया भरोसे पर ही खड़ा है। --मनोज खुराना 15:56, 10 सितंबर 2014 (UTC)
@Manojkhurana: यहाँ उत्तर देना ठीक तो नहीं लगता पर अब आपने ये मुद्दा उठाया है तो आपको एक बात दूँ, मेरी टिप्पणी लेख के स्वरूप पर थी न कि विषय पर। और आपने अंग्रेज़ी पृष्ठ देखा होगा तो पाया होगा कि हिन्दी में इन व्यक्ति पर लेख है जो कि अनुनाद जी ने 30 जुलाई को बनाया था!--पीयूष मौर्यावार्ता 16:04, 10 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@Manojkhurana: यहाँ चर्चा करिए।--पीयूष मौर्यावार्ता 16:16, 10 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@हिंदुस्थान वासी: नमस्कार पीयूष जी। यहाँ लेख के बारे में बात करते हैं बाकी अपने सदस्यपृष्ठों पर बात करेंगे। मैं २-३ मिनट के लिए ही नेट पर बैठा था, गहराई से पृष्ठ नहीं पढ़ पाया। यदि आप कह रहे हैं कि पृष्ठ पहले से ही है तो मेरे विचार से इस लेख का अनुप्रेषण वहाँ कर देना चाहिए। इसके अतिरिक्त नए सिरे से चर्चा की मेरे विचार से कोई ज़रूरत नहीं है। --मनोज खुराना 04:35, 11 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]