वालवी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वालवी
चित्र:Vaalvi film poster.jpg
नाट्य विमोचन पोस्टर
निर्देशक परेश मोकाशी
लेखक मधुगंधा कुलकर्णी
परेश मोकाशी
निर्माता मधुगंधा कुलकर्णी
अभिनेता
छायाकार सत्यजीत शोभा श्रीराम
संपादक अभिजीत देशपांडे
सौरभ प्रभुदेसाई
संगीतकार मंगेश धाकड़े
निर्माण
कंपनी
प्रदर्शन तिथि
13 जनवरी 2023
लम्बाई
106 मिनट
देश भारत
भाषा मराठी
लागत अनुमानित3 करोड़[1]
कुल कारोबार अनुमानित₹7.25 करोड़[2]

वालवी (अनुवाद दीमक) 2023 मे बनी एक भारतीय मराठी भाषा की डार्क-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जो परेश मोकाशी द्वारा निर्देशित है।[3][4] यह ज़ी स्टूडियो और मधुगंधा कुलकर्णी द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में स्वप्निल जोशी, अनीता दाते, सुबोध भावे, शिवानी सुर्वे, आशा डायनाटे और नम्रता संभेराव मुख्य भूमिका में हैं।[5] इसे 13 जनवरी 2023 को फ़िल्म हॉल मे रिलीज़ किया गया और 24 फरवरी 2023 को जी5 पर डिजिटल रूप से प्रीमियर किया गया।[6][7]

कलाकार[संपादित करें]

अनिकेत के रूप में स्वप्निल जोशी, [8] अवनि के रूप में अनीता दाते-केलकर,[8] अंशुमान के रूप में सुबोध भावे,[9] देविका के रूप में शिवानी सुर्वे,[8] क्लिनिक में महिला के रूप में नम्रता संभेराव,[10] जांच अधिकारी के रूप में सैंडी।

फिल्म कि रिलीज[संपादित करें]

सिनेमाघरो में[संपादित करें]

वालवी का ट्रेलर 4 जनवरी 2023 को यूट्यूब पर जारी किया गया था[11] और फिल्म 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरो मे रिलीज़ हुई थी।[5]

होम मीडिया[संपादित करें]

इसे 24 फरवरी 2023 को ZEE5 पर डिजिटल रूप से रिलीज़ किया गया था।[12]

आलोचनात्मक स्वीकार्यता[संपादित करें]

वालवी फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक समीक्षा मिली। Scroll.in के एक समीक्षक ने लिखा, "पिच-परफेक्ट कलाकारों का फिल्म के प्रति बिल्कुल सही रवैया है जो हमें मानवीय भ्रष्टता की गहराई पर विचार करने के लिए आमंत्रित करता है और इसके बजाय हमें एक कुशल और प्रभावी क्रूर कॉमेडी देता है, जो रक्तहीन होने के साथ-साथ क्रूर भी है"। [13] लोकसत्ता के अखिलेश नेर्लेकर ने लिखा, "संवाद, पृष्ठभूमि संगीत, छायांकन सभी एक साथ अच्छे हैं। कुछ स्थानों पर सूक्ष्म गलतियाँ हैं, लेकिन यदि आप उन्हें अनदेखा करते हैं, तो आप इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं। स्वप्निल जोशी, अनीता दाते, शिवानी सुर्वे का काम और सुबोध भावे ने अच्छा काम किया है"।[14] महाराष्ट्र टाइम्स के जयदीप पाठक कहते हैं, "भले ही फिल्म की सामग्री बहुत गंभीर और 'तनावपूर्ण' है, लेकिन फिल्म में समय-समय पर हलके संवादों के साथ 'गहरा हास्य' झलकता रहता है। ढाकणे का बैकग्राउंड संगीत अच्छा हैं"।[9]

बॉक्स ऑफ़िस[संपादित करें]

वलवी ने अपने पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर ₹1.88 करोड़ का कलेक्शन किया है।[15] फ़िल्म ने 4 दिनों में ₹1.40 करोड़ का कलेक्शन किया[16] और रिलीज़ के 9 दिनों में 2.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।[17] फ़िल्म ने पहले 2 हफ़्तों में ₹3 करोड़ का कलेक्शन किया।[18] फिल्म ने अपने पांच सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर ₹7 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।[19]

भविष्य[संपादित करें]

परेश मोकाशी के जन्मदिन के अवसर पर एक पार्टी में वालवी 2 की घोषणा की गई। ज़ी स्टूडियोज़ के मधुगंधा कुलकर्णी, परेश मोकाशी और मंगेश कुलकर्णी ने घोषणा की कि वे जल्द ही वालवी 2 लेकर आ रहे हैं। [20][21]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "Vaalvi (2023) film production budget". Box office Business. 19 February 2023. अभिगमन तिथि 2023-05-03.
  2. "Vaalvi Box office collection". Box Office Business. 19 February 2023.
  3. "It is not as it seems! Will Swapnil-Anita give life? 'Walvi' increased the mystery". News18 Lokmat (मराठी में). 2023-01-04. अभिगमन तिथि 2023-01-07.
  4. Borade, Aarti Vilas. "Vaalvi Trailer: It is not what it seems; Valvi's mysterious trailer released". Hindustan Times Marathi (मराठी में). अभिगमन तिथि 2023-01-07.
  5. "Vaalvi Movie: Showtimes, Review, Trailer, Posters, News & Videos | eTimes", The Times of India, अभिगमन तिथि 2023-01-07
  6. डेस्क, एबीपी माझा एंटरटेनमेंट (2023-01-04). "The trailer of 'Vaalvi' is increasing curiosity moment by moment". marathi.abplive.com (मराठी में). अभिगमन तिथि 2023-01-07.
  7. "'Vaalvi' movie that can be watched sitting at home; Released on OTT on this day". Lokmat (मराठी में). 2023-02-16. अभिगमन तिथि 2023-02-17.
  8. "Vaalvi Movie Review: An intriguing thrill-com with interesting characters". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 13 January 2023. मूल से 16 January 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 January 2023.
  9. "सिनेरिव्ह्यू: वाळवी". Maharashtra Times (Marathi में). 15 January 2023. मूल से 16 January 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 January 2023.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  10. "Video: After 'Maharashtrachi Hasyajatra', Namrata Sambherao is now ready to make the audience laugh on the big screen, the promo of the actress is out". Loksatta (मराठी में). अभिगमन तिथि 2023-02-18.
  11. "Here's Why Swapnil Joshi Finds His Film 'Vaalvi' Most Difficult To Promote". Outlook India.
  12. Bhirvandekar, Harshada. "Vaalvi : घर बसल्या बघता येणार 'वाळवी' चित्रपट; 'या' दिवशी ओटीटीवर होणार रिलीज!". Hindustan Times Marathi (मराठी में). अभिगमन तिथि 2023-02-17.
  13. "'Vaalvi' review: A cold-blooded murder gets killers hot under the collar". Scroll.in. 15 January 2023. मूल से 16 January 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 January 2023.
  14. "Vaalvi Movie review : मराठी प्रेक्षकांचं डोकं पोखरणारा स्वप्नील-सुबोधचा 'वाळवी' पाहायलाच हवा, कारण…". Loksatta (Marathi में). 13 January 2023. मूल से 16 January 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 January 2023.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  15. "Ved and Vaalvi Collection : मराठी सिनेमांचा बोलबाला, 'वेड'नंतर आता 'वाळवी'चा कोटींमध्ये गल्ला". 24taas.com. 2023-01-17. अभिगमन तिथि 2023-01-19.
  16. "Do not wait! Bollywood is dominated by Marathi films; After 'Ved', 'Vaalvi' also earned in crores". Maharashtra Times (मराठी में). अभिगमन तिथि 2023-01-25.
  17. डेस्क, एबीपी माझा एंटरटेनमेंट (2023-01-23). "Auspicious days for Marathi cinema! Audiences returned to theaters due to frenzy and frenzy". marathi.abplive.com (मराठी में). अभिगमन तिथि 2023-01-25.
  18. Bhirvandekar, Harshada. "Vaalvi Box Office Collection: 'Vaalvi' successful race at the box office! View the collection". Hindustan Times Marathi (मराठी में). अभिगमन तिथि 2023-01-25.
  19. "Vaalvi Day 37 Box Office Collection And Budget". Box Office Business (अंग्रेज़ी में). 2023-02-19. अभिगमन तिथि 2023-02-19.
  20. "बॉक्स ऑफिसवर धुमाकूळ घातल्यानंतर 'वाळवी' आता OTTवर; कुठे, कधी पाहता येणार चित्रपट?". Maharashtra Times (मराठी में). अभिगमन तिथि 2023-02-17.
  21. "Vaalvi's Cast And Crew Celebrate Film's Success, Now Sequel On The Cards". News18 (अंग्रेज़ी में). 2023-02-08. अभिगमन तिथि 2023-02-17.