वार्ता:हिन्दी पुस्तकों की सूची

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

आशीष जी या अन्य कोई क्या "हिन्दी की प्रसिद्ध पुस्तकों की सूची" का ऐसा साँचा बना सकते हैं जिसमें ये पुस्तकें एवं अन्य पुस्तकें जिन्हें यहाँ लगाया जाए, वे सब वर्णक्रम में स्वतः व्यवस्थित हो जाएँ। इनमें से धीरे धीरे प्रत्येक पुस्तक के पन्ने बनाये जा सकें जिन पर पुस्तक की संक्षिप्त जानकारी दी जा सकती है। इससे विकी के पन्नों की संख्या बढ़ेगी और पुस्तकों के विषय में महत्त्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकेगी।
--आलोचक ०५:३३, २२ जुलाई २००९ (UTC)


यह पृष्ठ हिन्दी पुस्तकों की सूची लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

हिन्दी की प्रसिद्ध पुस्तकों की सूची[संपादित करें]

आशीष जी या अन्य कोई क्या हिन्दी की प्रसिद्ध पुस्तकों की सूची का ऐसा साँचा बना सकते हैं जिसमें ये पुस्तकें एवं अन्य पुस्तकें जिन्हें यहाँ लगाया जाए, वे सब वर्णक्रम में स्वतः व्यवस्थित हो जाएँ। इनमें से धीरे धीरे प्रत्येक पुस्तक के पन्ने बनाये जा सकें जिन पर पुस्तक की संक्षिप्त जानकारी दी जा सकती है। इससे विकी के पन्नों की संख्या बढ़ेगी और पुस्तकों के विषय में महत्त्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकेगी।
--आलोचक ०५:३५, २२ जुलाई २००९ (UTC)

देरी से उत्तर देने के लिए क्षमा चाहूंगा। हां उपरोक्त कथित लेख के संबंध में कुछ बताता हूं।
  • एक तो यह सूची इतनी विस्तृत होगी, कि इसे प्रत्येक वर्ग के अनुसार पृथक लेख/सूची बनानी चाहिए। वर्ना धीमे कनेक्शन वालों के लिए बहुत ही समस्या हो जायेगी।
  • इतनी लंबी सूची क्या विकि पर देना विकि के मानदण्डों के अनुसार सही होगा? चलिए सूची भले ही दे दें, किंतु सभि पुस्तकों के लेख बनाने संख्या अवश्य बढ़ाएंगे, किंतु मानदण्ड पर खरे नहीं उतरेंगे। हां, किसी लेखक विशेष का लेख यहां बनता है, तब उससे संबंधित मुख्य कृतियों के लेख अवश्य बन सकते हैं। कृपया इस पर विचार करें। इस संदर्भ में विकि क्या नहीं है, अंग्रेज़ी में यह लेख देखें। इसका हवाला गुंजन जी ने पहले भी दिया था, जो अंश चौपाल से हटा कर अन्यत्र श्रेणी वार्ता:लखनऊ के विद्यालय स्थानांतरित कर दिया गया है, उसमें भी लिंक मिलेगा।
  • फिर भी यदि सांचा बनाना ही है, तो भी स्वतः नाम जुड़ जाने वाला प्रावधान अभि तक तो है नहीं। मैंने स्वयं भारतीय रेल की १६०० मेल/एक्स्प्रेस गाड़ियां सांचे में स्वयं डाली हैं। और इतनी अधिक गाड़ियों के शामिल होने पर वह सांचा अत्यधिक लंबा हो गया है, जिसके कारण उसे सुधारना है। जया गाड़ियों का वर्गीकरण कर लूं।
  • यदि सही लगे तो मेरे विचार से, आप प्रत्येक वर्ग की पुस्तकों की अलग सूची बनाएं, और इस लेख में केवल उन सूचियों के लिंक दे दें। उदाहरण के लिए देखें मेरा बनाया हुआ एक लेख भारत के टीवी चैनलों की सूची। इस लेख में भी सभी भाषाओं के चैनलों की सूचियों के लिंक ही दिये हुए हैं।
--आशीष भटनागर  वार्ता  ०४:४६, २७ जुलाई २००९ (UTC)


आशीश जी आपका कहना बिल्कुल ठीक है।
--आलोचक १५:०४, २८ जुलाई २००९ (UTC)