वार्ता:नारोमुरार

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ नारोमुरार लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

सुधार हेतु सुझावित बिंदु[संपादित करें]

शैली
  1. प्रशंसक शैली में लिखे वाक्यों/शब्दों को लेख से हटायें;
  2. नामों के आगे श्री/माननीय इत्यादि का प्रयोग ज्ञानकोशीय शैली नहीं है।
  3. "प्रकृति की गोद में बसा नारोमुरार गाँव, अपने अंदर असीम संस्कृति और परंपरा को समेटे हुए है" जैसे वाक्य हटायें।
विवरण
  1. लेख में कई चीजों का अनावश्यक विवरण है, उदाहरण के लिये ब्लैक डेथ का वृत्तांत, प्राचीन नारोमुरार कचहरी खण्ड में विवरण, सेवक संघ गुरुकुल खण्ड में अनावश्यक विवरण इत्यादि।
  2. लेख में व्यक्तियों का अनावश्यक विवरण है।
संदर्भ
  1. कई संदर्भ अस्पष्ट हैं, उदाहरण के लिये गरुड़ पुराण, गीता प्रेस कह देना पर्याप्त नहीं।
  2. http://www.naromurar.in/ नामक वेबसाइट की विश्वसनीयता और तटस्थता साबित की जाय अन्यथा इसके संदर्भ हटायें।
  3. लेख में काफ़ी सारे वाक्य संदर्भहीन हैं, हटाये जायें, अथवा संदर्भ प्रदान किया जाय।
कड़ियाँ
  1. विकिकड़ियों और अंग्रेजी विकि की कड़ी का इस्तेमाल सुधारा जाए।
  2. इन्हें भी देखें अनुभाग में दी गयी कड़ियों की प्रासंगिकता क्या है?

उपरोक्त सुधार अत्यावश्यक हैं! --त्यम् मिश्र बातचीत 18:48, 28 दिसम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

  • प्रशंशक शैली में लिखे वाक्यों को हटा लिया गया है
  • सभी नामों के आगे से श्री/माननीय इत्यादि को हटा दिया गया है
  • गाँव चारो ओर से आम के बगीचों व् हरे वृक्षों से घिरा है, "प्रकृति की गोद में" वाकया का इस्तेमाल इस सन्दर्भ में किया गया है
  • ब्लैक डेथ को जाने बिना पृष्ठ में लिखित इतिहास पूर्ण नहीं हो पायेगा
  • लेख में अनावश्यक व्कतियों का विवरण हटा लिया गया है
  • हर लिखित शब्द का आधिकारिक सन्दर्भ देना असंभव है
  • गरुड़ पुराण गीता प्रेस के साथ एक ISBN संख्या दिया गया है, जो की अंतर्राष्ट्रीय सत्यापन संस्था है
  • http://www.naromurar.in/ नामक वेबसाइट की विश्वसनीयता और तटस्थता साबीत करने के लिए क्या पैमाना अख्तियार करती है विकिपीडिया, Metadata के जरिये इसे पहले ही गूगल के साथ सत्यापित किया जा चूका है, डोमेन गो डैडी से ली हुई है!
  • अनुभाग में दी हुई विकी पेज पृष्ठ के द्वारा दिखाई हुई स्थान से नजदीक टूरिस्ट प्लेस है, या उसके आधिकारिक क्षेत्र में आती है या ऐतिहासिक सम्बन्ध है

--Dhananjay S!ngh (वार्ता) 14:03, 29 दिसम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

@Dhananjay S!ngh: जी! जो कुछ सुधार आपने किये हैं उनके लिये धन्यवाद! परन्तु लेख में अभी भी काफ़ी समस्यायें हैं।
विवरण: १. यह एक डिजिटल ज्ञानकोष है, यहाँ ब्लेक डेथ की कड़ी देते हुए आपके लेख विषय - गाँव में इसके परिणाम स्वरूप क्या हुआ या लिखना पर्याप्त है। ब्लैक डेथ को ही यहाँ समझाने की आवश्यकता नहीं। गाँव में इसके परिणामस्वरूप क्या हुआ वह जानकारी सन्दर्भ सहित पर्याप्त होगी। २. ब्रिटिश सरकार जमींदारों के मध्यम से कर वसूलती थी और जमींदार गाँव में कचहरी लगाते थे और इस गाँव में यह कचहरी पीपल के पेड़ के नीचे लगती थी - इतनी बात के लिये बिहार उड़ीसा कि प्रेसीडेंसी, १९३५ के अधिनयम, बक्सर के युद्ध की आवश्यकता नहीं है। ३. व्यक्तियों के विवरण में गाँव के व्यक्ति (अगर उल्लेखनीय हैं और उनकी उल्लेखनीयता तटस्थ स्रोतों से सत्यापनीय है) लिखें, यदि कोई जिले के स्तर पर उल्लेखनीय है तो उसका जिक्र जिले के लेख में भी हो सकता है, परन्तु ऊपर से नीचे की ओर यह कार्य न करें। अपने नवादा के वर्तमान सांसद, विधायक इत्यादि की तस्वीर इस लेख में लगायी है जिसका औचित्य नहीं। नवादा के हर गाँव पर लेख बनायें और उसमें इन व्यक्तियों की जानकारी और तस्वीर हो यह अनावश्यक विवरण होगा। ४. स्कूल में कितने अध्यापक हैं और उनका बायोडाटा क्या है - इस तरह की जानकारी ज्ञानकोश लायक नहीं होती (विकिपीडिया एक ज्ञानकोश है जानकारी का अंधाधुंध संग्रह नहीं)। कहने का तात्पर्य यह कि जो जानकारी ज्ञानकोश के लायक हो और लेख के विषय के मूल बिंदु पर हो उसे ही रखें - विकिपीडिया, जो है सबकुछ लिख देने की जगह नहीं। लेख में गुरुकुल में गई जाने वाली पूरी प्रार्थना और संविधान की उद्देशिका लिखने को अनावश्यक विवरण कि श्रेणी में ही रखा जायेगा।
सन्दर्भ: जिस बात को तटस्थ और विश्वसनीय स्रोत के सन्दर्भ द्वारा सत्यापित नहीं किया जा सकता उसे विकिपीडिया पर नहीं लिखा जाना चाहिये क्योंकि यह तृतीयक स्रोत है, यहाँ लिखी हर बात को सन्दर्भों से सत्यापन की आवश्यकता है। गरुड़ पुराण के किस अध्याय के किस श्लोक में उपरोक्त बात लिखी है इसका संदर्भ दें, गीता प्रेस और आईएसबीएन गरुड़ पुराण को सत्यापनीय बनाते हैं, आपको उपरोक्त बात का सत्यापन करना है। उपरोक्त वेबसाइट कोई आधिकारिक वेबसाइट नहीं प्रतीत होती, इस पर दी गयी जानकारी कौन लिखता है और वह कितनी सही और तटस्थ है यह संदिग्ध है।
कृपया उचित सुधार करके इन समस्याओं का निराकरण करें! --त्यम् मिश्र बातचीत 18:14, 2 जनवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]