वार्ता:अभिषेक बच्चन

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मैं इस निश्चय से सहमत नहीं हूँ कि देवनागरी अँकों का प्रयोग किया जाये. 1. भारत के किसी भी विद्यालय में देवनागरी अँक नहीं सिखाये जाते हैं 2. भारतीय संविधान भी लैटिन अँकों के प्रयोग करने के लिये कहता है.

हमें चाहिये कि विकि एक आम जनता का औजार बने नाकि सिर्फ साहित्यकारों का.

भारतीय संविधान अंग्रेज़ी अंकों के प्रयोग की अनुमति देता है लेकिन उनको प्रयोग करने के लिए बाध्य नहीं करता। आम जनता हिन्दी या अंग्रेज़ी का चुनाव करने के लिए स्वतंत्र है। यह सही नहीं है कि भारत के किसी भी विद्यालय में हिन्दी अंक नहीं सिखाए जाते। अगर किसी ने नहीं भी सीखे हैं तो यहाँ सीखे जा सकते हैं। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो हिन्दी पढ़ना लिखना जानता हो और हिन्दी अंक न जानता हो। जिन्हें हिन्दी पढ़ने लिखने में कष्ट है उनके लिए अंग्रेजी विकिपीडिया पहले से ही है। अंक साहित्य का हिस्सा नहीं हैं ये भाषा का हिस्सा हैं। हिन्दी विकिपीडिया का उद्देश्य ऐसे लोगों की मदद करना है जो या तो अंग्रेज़ी नहीं पढ़ते या हिन्दी पढ़ना अंग्रेज़ी पढ़ने की अपेक्षा सुविधाजनक महसूस करते हैं। हिन्दी विकिपीडिया का उद्देश्य अंग्रेज़ी सिखाना नहीं होना चाहिए।--पूर्णिमा वर्मन १०:५८, ९ अक्टूबर २००८ (UTC)

इस प्रकार इन अँकों को थोपना गलत है और विकि के भविष्य के लिए हानिकारक. अगर आप वाकयी भारत में रहती हैं तो कोई भी समाचार पत्र देख लें. मुझे विकि पढने के लिए कुछ सीखने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए, यह प्रयोक्तायों को दूर ही करेगी.